Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रशांत, सचिन और उज्जवल का इस्तीफा, इन 12 पत्रकारों को मीडिया फेलोशिप, कुलदीप को पीएचडी की डिग्री

देश के 12 पत्रकारों को नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया ने 2015 की मीडिया फेलोशिप प्रदान की है. नयी दिल्ली के इंडिया हैबीटेट सेंटर में आयोजित समारोह में यह फेलोशिप दी गई. जिन मीडियाकर्मियों को यह फेलोशिप मिली है उनमें मोनिका गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, अखिलेश्वर पांडेय, राकेश कुमार मालवीय, विकास सिन्हा, संदीप कुमार, अपर्णा कार्तिकेयन, नरजिस हुसैन,जान्हवी, जॉन्सन, प्रियंका वोरा शामिल हैं. नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया पिछले कई सालों से अलग-अलग भाषाओं में काम करने वाले पत्रकारों को यह फेलोशिप देती है।

पत्रकार और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के वेस्ट यूपी ब्यूरो चीफ कुलदीप त्यागी ने पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने कुलदीप त्यागी को यह डिग्री प्रदान की है। उन्होंने अपना शोध कार्य शंभु दयाल पीजी काॅलेज गाजियाबाद के हिंदी विभाग के डा. राज नारायण शुक्ल के निर्देशन में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने ’मेरठ परिक्षेत्र के संदर्भ में इक्कीसवीं शताब्दी के हिंदी भाषी संचार माध्यमों का समाजभाषिक अध्ययन’ पर शोध कार्य किया। कुलदीप त्यागी ने लंबे समय से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय है। अमर उजाला से शुरूआत करने के बाद हिन्दुस्तान मेरठ व गाजियाबाद, दैनिक जागरण मेरठ, अमर उजाला बागपत के ब्यूरो चीफ और दैनिक जनवाणी मेरठ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पत्रकारिता में बहुत कम शोध कार्य होने के कारण इस समय कई पत्रकार पीएचडी करने में जुटे हुए हैं।

नईदुनिया इंदौर से नेशनल डेस्क पर कार्यरत प्रशांत वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं सेंटर डेस्क पर कार्यरत सचिन श्रीवास्तव और उज्जवल शुक्ला ने भी इस्तीफा दे दिया है! दोनों इंदौर में दैनिक भास्कर जा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन