Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नए कलेवर और नए तेवर के साथ नए साल में रीलांच होगी ‘ओपिनियन पोस्ट’ पत्रिका!

प्रखर राष्ट्रीय राजनीतिक-सामाजिक-वैचारिक पत्रिका ओपिनियन पोस्ट पिछले 4 साल से दिल्ली से प्रकाशित हो रहा रहा था. 4 साल बाद इस पत्रिका के रीवैंप की तैयारी चल रही है. जनवरी, 2019 से ओपिनियन पोस्ट अब नए कलेवर और नए तेवर के साथ एक बार फिर बाजार में उतरेगा.

ओपिनियन पोस्ट के इस नए कलेवर और तेवर को संवारने की जिम्मेदारी, प्रिंट और टीवी पत्रकारिता में डेढ दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर मनीष कुमार को दी गई है. डॉक्टर मनीष कुमार को ओपिनियन पोस्ट का एडिटर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है. इससे पहले, डॉक्टर मनीष कुमार इंडिया टीवी में एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

इंडिया टीवी से पहले, डॉक्टर मनीष कुमार राष्ट्रीय साप्ताहिक चौथी दुनिया के एडिटर (को-ऑर्डिनेशन) पद पर रहते हुए, चौथी दुनिया की दूसरी पारी के सर्वे-सर्वा थे. चौथी दुनिया में रहते हुए डॉक्टर मनीष कुमार ने कुछ ऐसी स्टोरीज की थी, जिसने मीडिया जगत से ले कर संसद तक में तहलका मचाया. आधार कार्ड पर उनकी स्टोरी का हवाला देते हुए तत्कालीन राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने तब यूपीए सरकार को कठघरे में खडा किया था. डॉक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में चौथी दुनिया पिछले 9 साल से सफलतापूर्वक प्रकाशित हो रहा था, लेकिन अब चौथी दुनिया का प्रकाशन बन्द हो गया है.

बताया जा रहा है कि ओपिनियन पोस्ट के डिजिटल प्रारूप (वेबसाइट और इंटरनेट टीवी) के लांच की तैयारी भी जोरशोर से चल रही है. ओपिनियन पोस्ट के वेबसाइट के साथ ही 24×7 इंटरनेट टीवी भी लांच होने वाला है. डिजिटल फॉर्मेट से कई टीवी प्रोफेशनल्स जुड चुके हैं और जुडने वाले हैं.

डॉक्टर मनीष कुमार ने 2010 में ही चौथी दुनिया के लिए देश का पहला इंटरनेट टीवी लांच किया था, जो काफी पॉपुलर रहा था. चौथी दुनिया इंटरनेट टीवी पर डॉक्टर मनीष कुमार ने कुछ ऐसे इंटरव्यू किए थे, जिसे बाद में कई मेनस्ट्रीम टीवी चैनलों ने फॉलो किया था और उसे प्रसारित किया था.
फिलहाल, ओपिनियन पोस्ट का नया दफ्तर कनॉट प्लेस के बजाय नोएडा, सेक्टर 58 में बनाया गया है. नए दफ्तर में इंटरनेट टीवी के लिए स्टूडियोज बनाने की तैयारी भी जोरशोर से चल रही है और उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है.

1 जनवरी, 2019 से मीडियाकर्मियों की भर्ती के लिए इंटरव्यू भी शुरू हो रहा है. ओपिनियन पोस्ट अपने नए कलेवर और नए तेवर के साथ जनसरोकार से जुडी पत्रकारिता को नई ऊंचाई देने का काम करेगा.

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन