Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग को तैमूर और उसकी मम्मी से बहुत प्यार है!

आजकल पत्रकारिता पूरी तरह हास्यकारिता में तब्दील हो चुकी है. एबीपी न्यूज वाले अपने डिजिटिल विंग पर जिन लोगों को बिठाए हैं, उन्हें भले बीजेपी न लिखना आता हो (देखें स्क्रीनशाट जिसमें शीर्षक में ही ‘बीजेपी’ की जगह ‘बेजेपी’ लिखा हुआ है) पर वे तैमूर और उनकी मम्मी से जुड़ी कोई भी खबर छापने से नहीं चूकते, भले ही इन खबरों का कोई मतलब न हो.

इस मुद्दे पर युवा पत्रकार दीपांकर पटेल फेसबुक पर लिखते हैं-

ABP न्यूज की तैमूर डेस्क सिर्फ तैमूर की लॉयल है. उसने करीना कपूर को पहचानने से इन्कार कर दिया है, तैमूर डेस्क करीना कपूर का नाम भूल गई है. उसके लिए करीना कपूर तैमूर की मम्मी हैं बस. नोट- इस ख़बर को तैमूर डेस्क और हॉट-गैलरी डेस्क ने मिलकर तैयार किया है. तैमूर डेस्क क्या है- तैमूर डेस्क इन्टरटेनमेंट डेस्क की एक ब्रांच है जो मेन स्ट्रीम मीडिया के न्यूजरूम में पायी जाती है. इसका मुख्य काम तैमूर के टट्टी-पेशाब से लेकर उसके डायपर तक पर तीक्ष्ण नजर बनाए रखना है. ये तैमूर के जुकाम होने पर 500 शब्दों की ख़बर बना देते हैं. (वैसे मीडिया द्वारा करीना का नाम भूलना पैट्रियार्की को भुनाने का भी मसला है, महिलाएं अपने पतियों और पुत्रों के नाम से भी जानी जाती हैं, अपने कामों की वजह से नहीं)


सिर्फ एबीपी न्यूज ही नहीं बल्कि दूसरे मीडिया हाउसों का भी तैमूर से खूब लगवा है.. देखें ये खबर…

इस ‘खबर’ची को News18 Hindi Entertainment Desk का हेड बनाया जाए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन