Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एचटी की ‘फ़ेक न्यूज़ से मेवात में आक्रोश, पुलिस ने रिपोर्ट को बताया झूठा

देश के प्रतिष्ठित अख़बार हिंदुस्तान टाइम्स के गुरुग्राम संस्करण में 28 जनवरी को एक बड़ी रिपोर्ट प्रकाशित की थी इसमें मेवात को अवैध हथियारों की नई फ़ैक्टरी के तौर पर दिखाया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की पत्रकार लीना धनखड़ ने ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष इन्वेस्टिगेशन के तौर पर रिपोर्ट किया था, लेकिन एचटी में छपी यह रिपोर्ट तथ्यों पर खरी नहीं उतर पा रही है।

नूह ज़िला पुलिस ने इसका खंडन (attached) प्रेस रिलीज़ करके जारी किया है और वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने प्रेस कॉन्फ़्रेन्स करके इस रिपोर्ट को सिरे से नकार दिया है। तो वहीं दूसरी ओर मेवात के कुछ संगठनों ने फ़ेक न्यूज़ के ख़िलाफ़ कोर्ट जाने की तैयारी की है। एक ग्रुप एसपी नूह, राजेश दुग्गल से भी इस बाबत मिला है और केस फाइल करने की बात कही। (attachment: Nuh anger on social media) इस इलाक़े में दशकों से काम कर रहे पत्रकार भी इस रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा क़रार दे रहे हैं। अभी तक इस रिपोर्ट पर HT समूह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

एसपी नूह राजेश दुग्गल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा की जिस आदमी को HT की स्टोरी में एक सस्पेक्ट के तौर पे दर्शाया गया है, वह व्यक्ति काफी साल पहले मर गया था। HT ने अभी तक न तो पुलिस के खंडन तो प्रकाशित किया है और ना ही इस मुद्दे पर कोई क्लैरिफिकेशन जारी किया है। स्टोरी को मोबाइल फ़ोन प्लेटफार्म से हटा दिया गया है जिसके बाद यह स्टोरी मोबाइल फ़ोन पे नहीं दिख रही।

Story link: https://www.hindustantimes.com/india-news/haryana-s-mewat-is-ncr-s-new-hub-of-illegal-arm-makers/story-T5mY58cQ2AFjfVmHzEh0JM.html

एसपी नूह की प्रेस कांफ्रेंस के लिंक: https://youtu.be/FBzHJIZXl4U

Twitter link of story: https://twitter.com/HTGurgaon/status/1089767296153747457

(एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन