Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

द हिंदू ने एक ज़िम्मेदार अख़बार की तरह कल की ग़लतियों को आज सुधार दिया

Manoj Malayanil : द हिन्दू अख़बार ने एक ज़िम्मेवार अख़बार की तरह कल की अपनी ग़लतियों में आज सुधार किया है। एन राम ने आज पूरी नोटिंगस छापी है। कल की रिपोर्ट में प्रधानमंत्री की निगरानी के मुद्दे पर रक्षा सचिव के डिसेंट पर रक्षा मंत्री ने जो जवाब दिया था उसे नहीं जगह दी गई थी, आज के अख़बार में उस समय के रक्षामंती परिकर का जवाब भी छापा गया है। ऐसा लगता है एन राम को किसी ने पूरी नोटिंग्स का एक ही हिस्सा दिया हो जिस पर उन्होंने अपनी राय बना ली हो..!

Dilip Khan : द हिंदू ने रक्षा मंत्रालय का नोट छापा. एक पेज के इस नोट को क्रॉप करके रेलिवेंट हिस्सा छाप दिया. इसके बाद ANI ने पूरा पेज छाप दिया. भक्तगण अब ट्वीटर पर #CropLikeTheHindu को ट्रेंड करा रहे हैं. इस ट्रेंड के ज़रिए ये साबित करने की कोशिश की जा रही है कि हिंदू का नोट अधूरा-जैसा-कुछ है. या फिर द हिंदू के आरोप खारिज होते हों. द हिंदू और ANI की तस्वीरों में सिर्फ़ एक ही फर्क है कि द हिंदू ने उतना ही हिस्सा छापा, जितना स्टोरी के लिए ज़रूरी लगा. ANI की फोटो में कहीं से ये नहीं झलक रहा कि पूरे पेज में कोई ऐसी बातें कही गई हों, जिससे द हिंदू पर ये आरोप भी लगाया जा सके कि उसने ग़लत दावा किया. लेकिन भक्तों को तो बहाना चाहिए. अगर कोई किसी के फुल साइज़ फोटोग्राफ़ में से पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ छाप दें तो इससे वो फोटो ग़लत नहीं हो जाता. अगर फुल साइज़ फोटो में कुछ ऐसा हो, जिसका अर्थ पासपोर्ट साइज़ फोटो से अलग हो, तो सवाल उठ सकते हैं. मोदी की तरह सारे भक्त भी एंटायर न्यू मीडिया में एमए हैं.

वरिष्ठ पत्रकार मनोज मनियानिल और दिलीप खान की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
4 Comments

4 Comments

  1. Jagjit

    February 9, 2019 at 11:58 am

    आधा अधूरा सच खतरनाक होता है।इसमें भगत या खांग्रासी कहां से आने लगा?ये हमारे देश का मामला है,और इस अखबार को आधी अधूरी खबर छपने की जरूरत क्या थी?

    • Vikash Dhar Dwivedi

      February 9, 2019 at 2:05 pm

      आप क्यों इतना परेशान है दी हिंदू पेपर ने अपनी गलती सुधार तो ली है

  2. Rajesh Jain

    February 10, 2019 at 2:05 am

    ये अखबार सिर्फ नाम का हिंदू है दरअसल तो हिंदू के पे एक कलंक है l वैसे भी इसके कर्ता धर्ता तो शायद विदेशी है l जो पूरे फोटो और पासपोर्ट फोटो मे अन्तर ना समझे उसे पत्रकारिता करने का कोई हक नहीं है l ये गलती नहीं साज़िस हैं l

  3. संटी

    February 10, 2019 at 5:38 pm

    ये सब जान बूझ कर किया है ।Mr Nram ने।ऊपर से दिलीप खान जैसे लोग इसमे भी भक्त एंगेल डाल रहे हैं।जो ग़लत है वो ग़लत है पर इन चमचों को कौन समझाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन