Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

संघी पत्रकार ने कांग्रेसी CM से पूछा- पप्पू इस बार कितने नंबर से पास होगा?

अगर पत्रकार संघी बैकग्राउंड का होगा तो उसके मुंह से वही निकलेगा, जो भक्तगण आपस में रोजाना बोलते रहते हैं. मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा का है. संघी पत्रकार के मुंह से जब पप्पू निकला तो भड़क गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.

पत्रकार का नाम है गेंदलाल शुक्ला. बताया जाता है कि ये वार्ता और आज तक से जुड़े हैं. गेंद लाल कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रहे हैं. पत्रकार गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं. गेंदलाल ने भूपेश बघेल से सवाल पूछा कि 2019 में पप्पू कितने नंबरों से पास होगा?

इस सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले तो कुछ देर चुप रहे फिर पत्रकार से ही पूछ लिया कि पहले यह बताइए कि आप ‘पप्पू’ किसे कह रहे हैं। जब पत्रकार ने राहुल गांधी का नाम लिया तो भूपेश बघेल ने कहा कि आप हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में इस तरह की बात कह रहे हैं, यह शर्मनाक है, आपको खेद प्रकट करना चाहिए।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पत्रकार गेंदलाल द्वारा ‘पप्पू’ कह कर राहुल गांधी के बारे में सवाल पूछने पर सीएम भूपेश बघेल का चेहरा देर तक तमतमाया रहा। हालांकि उन्होंने जवाब में ये नहीं कहा कि हे गेंद लाल, आपका गेंद को लाल हुए कितने दिन हो गए? ज्ञात हो कि पत्रकार गेंद लाल राष्ट्रीय स्वयं संघ की विचारधारा वाले पत्रकार हैं।

सुरेश चंद रोहरा की रिपोर्ट.

https://youtu.be/293NvfmcbAY
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन