Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

एक दुष्चक्र के तहत लोगों ने राफेल के बारे में भ्रम फैलाया है : राम बहादुर राय

राफेल का सच बताने का दावा करती एक किताब… नई दिल्ली। बहुचर्चित और विवादस्पद राफेल सौदे पर तमाम तरह के भ्रम-निवारण करती एक पुस्तक सामने आई है। पुस्तक के लेखक खोजी पत्रकार जितेंद्र चतुर्वेदी हैं। बोफोर्स नहीं राफेल है शीर्षक इस पुस्तक का लोकार्पण यहांनोएडा स्थित हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के कार्यालय में सम्पन्न हुआ।

लोकार्पण के अवसर पर हिन्दुस्थान समाचार के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा, हिन्दुस्थान समाचार के समूह संपादक रामबहादुर राय, समाजसेवी एच एन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हषवर्धन त्रिपाठी हिन्दूस्थान समाचार के कार्यकारी संपादक जितेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय ने कहा कि इस पुस्तक के जरिए राफेल मुद्दे को समझाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक दुष्चक्र के तहत लोगों में राफेल को लेकर भ्रम फैलाया गया।

राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा ने कांग्रेस के इतिहास और आजादी के बाद नेहरू और बाद में नेहरू-गांधी परिवार के दुष्चक्रों पर प्रकाश डाला। समाजसेवी एच एन शर्मा ने पत्रकार जितेन्द्र चतुर्वेदी को बधाई दी एवं कम समय में किये गये महत्वपूर्ण कार्य के लिए लेखक को प्रोत्साहित किया। अपनी किताब पर बात करते हुए जितेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि राफेल में कुछ पत्रकारों, खासकर एन राम ने प्रोपेगेंडा फैलाया था। उन सभी पर यह किताब तथ्यों के साथ जवाब देती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Loon karan Chhajer

    April 20, 2019 at 4:07 pm

    बकवास है यह पुस्तक। गोदी मीडिया का खेल है।

  2. शुभचिंतक

    July 17, 2020 at 6:35 pm

    खोजी पत्रकार को खुद राम बहादुर राय ने ही इस विपदा के समय इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया।
    यह तय है की आर के सिन्हा का असली नाक का बाल राम बहादुर राय हैं। जो पूरे लॉकडाउन मस्त रहे अपने संस्थान के कर्मचारियों से रगड़ के काम ले रहे हैं लेकिन 4 महीने से वेतन के नाम पे लारे दे रहे हैं। और सिन्हा को अवकाश पे भेज दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन