Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में अहमदाबाद के सात पत्रकार गिरफ्तार

अहमदाबाद (गुजरात) : स्थानीय पुलिस ने एक डांस स्कूल चलानेवाली महिला से दो लाख रूपए की अवैध वसूली करने के आरोप में सात पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है।

अहमदाबाद (गुजरात) : स्थानीय पुलिस ने एक डांस स्कूल चलानेवाली महिला से दो लाख रूपए की अवैध वसूली करने के आरोप में सात पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार इन सातो पत्रकारों में से दो पत्रकार टीवी 24 न्यूज चैनल के बताए गए हैं। जबकि अन्य पांच एक विकली अखबार के पत्रकार बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम सतीष अंबालाल पटेल, मुनेन्द्र सिंह जनोद, घनश्याम सिंह राजपूत, अर्जुन सिंह राठौड, राजेश राठौड, राजेश शर्मा और नरेन्द्र सिंह रहेवर हैं। सतीष पटले और मुनेन्द्र सिंह पूरे मामले के मुख्य सूत्रधार बताये जा रहे है, टीवी 24 जुड़े बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार कुछ माह पूर्व ये सातो आरोपी अहमदाबाद शहर के इसनपुर इलाके में एक डांस स्कूल चलाने वाली महिला के कमरे में जबरन घुस गए थे। उस दौरान महिला घर में अपने कपड़े बदल रही थी। उसी दौरान इन सभी जबर्दस्ती उस महिला की अश्लील विडियो बना ली थी। बाद में उस वीडियों को टीवी 24 चैनल पर प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी देते हुए पीड़ित महिला से दो लाख रुपए की मांग करने लगे। महिला ने इसकी शिकायत इसनपुर थाने में दर्ज करा दी। तब से सातो आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस सातो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है। 

यह भी बताया जा रहा है कि इसनपुर थाने के एसएचओ ने इन सातों पत्रकारो को गलत फंसाया है। काफी समय से सतीष पटेल से इसनपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ से नाराज चल रहे थे। बदला लेने के लिए इन सभी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अशोक शर्मा

    April 3, 2015 at 5:56 pm

    अहमदाबाद पुलिस का दूसरा नाम दलाल /दूसरी माफिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन