Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भड़ासी चुटकुला : जबरदस्त इंटरव्यू!

जबरदस्त इंटरव्यू

एक टी.वी. पत्रकार एक किसान का इंटरव्यू ले रहा था…

पत्रकार : “आप बैल को क्या खिलाते हैं?”

किसान : “काले वाले को या सफेद वाले को?”

पत्रकार : “सफेद वाले को!”

किसान : “घाँस!”

पत्रकार : “और काले को?”

किसान : “उसे भी घाँस!”

पत्रकार : “आप इन बैलों को बांधते कहाँ हो?”

किसान : “काले को या सफेद को?”

पत्रकार : “सफेद को !”

किसान : “बाहर के कमरे में!”

पत्रकार : और काले को?”

किसान : “उसे भी बाहर के कमरे में !”

पत्रकार : “और इन्हें नहलाते कैसे हो?”

किसान : “किसे! काले वाले को या सफेद वाले को?”

पत्रकार : “काले को!”

किसान : “जी पानी से।”

पत्रकार : “और सफेद को?”

किसान : “जी उसे भी पानी से!”

पत्रकार का गुस्सा सातवें आसमान पर!

बोला : “कमीने ! जब दोनों के साथ सब कुछ एक जैसा करता है, तो मुझसे बार-बार क्यों पूछता है..काला या सफ़ेद?

किसान : “क्योंकि काला बैल मेरा हैं।”

पत्रकार : “और सफेद बैल?”

किसान : “वो भी मेरा हैं!”

पत्रकार बेहोश…

उसे होश आने पे किसान बोला- “अब पता चला कमीने! जब तुम मीडिया वाले एक ही समाचार को सारा दिन घुमा फिरा के दिखाते हो हम भी ऐसे ही दुखी होते हैं!

ये भी पढ़ सकते हैं-

ये Joke फिलहाल किस ‘महान’ नेता के लिए हो रहा है वायरल? पढ़ें और बताएं

भड़ासी चुटकुला : मजीठिया, मंदी, महंगाई और मीडियाकर्मी

कंजूस मीडिया मालिक की मौत पर एक चुटकुला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dipak Kumar

    May 7, 2019 at 10:44 pm

    Modi k lia.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन