Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

डाक्टर पति के ‘गे’ होने, 5 साल तक फिजिकल रिलेशन न बनने और टार्चर से परेशान एम्स की महिला डाक्टर ने जान दी

दिल्ली के एम्स अस्पताल के एनस्थीसिया विभाग में कार्यरत सीनियर रेजीडेंट 31 वर्षीय महिला डॉक्टर प्रिया वेदी ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली. प्रियका का शव दिल्ली पुलिस ने रविवार की सुबह पहाडगंज के होटल प्रेसीडेंसी से बरामद किया. प्रिया का शव बेड पर पड़ा हुआ था और हाथ की नस कटी हुई थी. पुलिस को शव के पास ही एक सुसाइड नोट मिला.

दिल्ली के एम्स अस्पताल के एनस्थीसिया विभाग में कार्यरत सीनियर रेजीडेंट 31 वर्षीय महिला डॉक्टर प्रिया वेदी ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली. प्रियका का शव दिल्ली पुलिस ने रविवार की सुबह पहाडगंज के होटल प्रेसीडेंसी से बरामद किया. प्रिया का शव बेड पर पड़ा हुआ था और हाथ की नस कटी हुई थी. पुलिस को शव के पास ही एक सुसाइड नोट मिला.

सुसाइड नोट में प्रिया ने लिखा है- ”पति कमल वेदी के साथ मेरी शादी को 5 साल हो गए हैं और अब तक हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं है. शादी के 6 महीने बाद मैंने अपने पति के लेपटॉप पर एक फर्जी जीमेल अकाउंट पाया जिसमें उसके कई गे दोस्तों के मोबाइल नंबर, उनकी तस्वीरें और वीडियो थे. जब मैंने अपने पति से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि किसी ने मेरा ईमेल अकाउंट हैक कर लिया है. मैंने पति के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन मेरे पति ने ऎसा करने से मना कर दिया और किसी न किसी बहाने से मेरा और मेरे परिवार का उत्पीडन किया जाने लगा. एक महीने पहले ही मेरे पति ने माना कि वो गे हैं. पिछली रात मेरे पति का मुझसे झगडा हुआ. मैं परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा रही हूं.”

पुलिस के मुताबिक प्रिया जयपुर की रहने वाली हैं और उनके पति कमल राजस्थान के सीकर का रहने वाला है. कमल भी एम्स के चर्म और त्वचा रोग विभाग में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर हैं. दोनों एम्स के सरकारी फ्लैट में रह रहे थे. प्रिया ने शनिवार की रात करीब 11:45 होटल प्रेसीडेंसी में कमरा बुक कराया पहचान पत्र के रूप में उसने अपना लाइसेंस दिया. पुलिस ने प्रिया का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके पति से पूछताछ चल रही है. इस मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं.

इसके आगे की खबर पढ़ने के लिए इस शीर्षक पर क्लिक करें….

जान देने से पहले फेसबुक पर समलैंगिक पति से रिश्ते रखने वालों का नाम लिखा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन