Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

Etv भारत ने बिहार के 4 रिपोर्टरों को हटाया!

मुजफ्फरपुर, जमुई, सहरसा और आरा के रिपोर्टरों को नोटिस देते हुए संस्थान ने यह कह दिया है कि दो दिनों के अंदर अपना मोजो किट पटना ऑफिस में जमा कर दें… इन सबसे एक माह तक रैप से खबर भेजने को कहा गया है… ईटीवी भारत के लिए मुजफ्फरपुर में आदित्य सिंह, जमुई में ब्रजेन्द्र झा, सहरसा में अमित अन्नू, बांका में आशीष कुमार और आरा में कृष्ण बल्लभ कार्यरत हैं…

Etv भारत से जहां लगातार लोग रिजाइन दे रहे हैं वहीं कुछ लोगों को संस्थान द्वारा हटाया भी जा रहा है। बिहार में 5 जिले के रिपोर्टरों को मोजो किट जमा करने के लिए संस्थान द्वारा कह दिया गया है। सभी को कह दिया गया है कि एक माह तक आपलोग etv के रैप से खबर भेजें जो यह etv का एक ऐप है। इससे साफ स्पष्ट हो जता है कि यहां से आप लोगों की छुट्टी कर दी गई है।

नाम न छापे जाने पर एक कर्मी ने बताया कि यहां लोग अब अपने करीबी या अपने जाति के लोगों को काफी तवज्जो दे रहे हैं। इससे संस्थान में खलबली मच गई है। जो रिपोर्टर / कन्टेंट एडिटर हैं उनके ऑफर लेटर में साफ लिखा हुआ है कि यदि रिपोर्टर रिजाइन देता है तो एक माह पहले संस्थान को नोटिस देना होगा। यदि कम्पनी हटाना चाहती है तो एक माह पहले रिपोर्टर को नोटिस देगी, नहीं तो एक माह का एक्स्ट्रा सैलरी देनी होगी लेकिन कम्पनी ऐसा नहीं कर रही है।

यह भी बताया जा रहा है कि यहां एडिटर निशांत शर्मा के बातों को कोई नही सुन रहा है। ऑपरेशनल मैनेजर संजय त्रिपाठी और बिहार डेस्क इंचार्ज सुजीत झा का ही संस्थान में बोलबाला चल रहा है। इन्हीं के इशारे पर ऐसा हो रहा है। वहीं Etv भारत ने अपने कुछ खास लोगों को होम डिस्ट्रिक दे रखा है। मतलब ये है कि ईटीवी भारत में जमकर मनमानी चल रही है और यहां प्रतिभा का नहीं बल्कि ‘तेरा आदमी मेरा आदमी’ को तवज्जो दिया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. निकुंज

    August 3, 2019 at 9:04 am

    इतना ही नहीं, हैदराबाद से प्रसेनजीत सिंह रॉय भी अपने पुराने शागिर्दों को संस्थान में तैनात कर रहे हैं। रॉय etv चैनल में भी रहकर खेल दिखा चुके हैं। अब ईटीवी भारत में भी रॉय साहेब का खेल चालू है। अपने पुराने शागिर्दों को ईटीवी भारत में घुसा कर रॉय साहेब अपना दबदबा बनाए हुए हैं। पता नहीं, श्री बापीनीडू का इसमें क्या रोल है। कहीं वो भी तो इसमें शामिल नहीं हैं????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन