Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भूमाफियाओं के पक्ष में खड़े दैनिक जागरण अखबार की प्रतियां जलाई गई

यूपी के ललितपुर जिले के तालबेहट कस्बे में लोगों ने एक प्रतिष्ठित अखबार की प्रतियां हवा में उछाल कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि अखबार कस्बे के असरदार लोगों के इशारे पर चल रहा है। साथ ही उसमें जनहित से जुड़ी समस्याओं को जगह नहीं मिल रही है। यह भी आरोप है कि अखबार का संवाददाता भू माफियाओं को लाभ पहुंचाने में जुटा हुआ है।

बताया गया है कि तालबेहट कस्बे में विगत कई दिनों से नगर पंचायत अध्यक्ष के पति विजय सोनी और अम्बेडकर समिति के लोगों में विवाद की स्थिति देखने को मिल रही है। अम्बेडकर समिति के लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष का पति धन-बल के आधार पर कस्बे के अम्बेडकर पार्क पर कब्जा करना चाहता है।

इस मामले की शिकायत जनपद के जिलाधिकारी से भी की गई है। आए दिन अम्बेडकर समिति और बहुजन समाज पार्टी के लोग नगर पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन इन खबरों को जिले के एक प्रमुख अखबार में जगह नहीं मिल रही है। आरोप है कि अखबार का संवाददाता खुद एक बड़ा भू माफिया है और उसका अखबार भी नगर पंचायत अध्यक्ष के घर गिरवी रखा हुआ है।

यही वजह है कि आज अम्बेडकर समिति और बहुजन समाज पार्टी के लोगों ने अखबार की प्रतियां हवा में लहरा कर विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब हो कि पिछले दिनों कस्बा वासियों ने अखबार की होली भी जलाई थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन