Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

न्यूज चैनल के संवाद-सूत्र ने हड़पी आदिवासी बुजुर्ग की जमीन

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद भी धरमजयगढ़ राजस्व विभाग व जिला प्रशासन का सुस्त रवैया आदिवासी परिवार के लिए परेशानी कारण बना हुआ है। बताया गया है कि ईटीवी न्यूज के इनफार्मर ने एक आदिवासी परिवार की जमीन हड़प ली है और पीड़ित दर ब दर न्याय की गुहार लगाता डोल रहा है। 

आदिवासी किसान दिलसाव राठिया और उनके परिवार का न्याय व्यवस्था से भरोसा उठ गया है। फिर भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। पचहत्तर वर्षीय दिलसाव दुनिया छोड़ने से पहले अपना हक पाना चाहता है। उनकी जमीन पर गैरआदिवासी सजल मधु और अतुल मधु ने जबरन कब्जा कर लिया है। आरोपी ईटीवी न्यूज के इनफार्मर बताए जाते हैं। मामला एक दशक से राजस्व विभाग के पास विचाराधीन है। अब पीड़ित परिवार ने जनजाति आयोग से गुहार लगाई है। कब्जा करने वालो के बारे उसने आयोग को बताया है कि वे आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। विरोध करने पर वे मारपीट करते हैं। इसकी कई बार थाने में भी शिकायत हो चुकी है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। अब इस मामले पर आयोग ने 30 अप्रैल तक जिला कलेक्टर को कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन