Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वाह रे योगीराज : छुआछूत की खबर दिखाने-छापने पर पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा लिख दिया

योगीराज में मीडिया वालों पर धड़ाधड़ हर जिले में मुकदमे लिखे जा रहे हैं. मुद्दा चाहें जो हो, खबर चाहें जो हो, उसका हल पुलिस प्रशासन पत्रकार पर मुकदमा लिखकर सामने ला देता है. बिजनौर से खबर है कि यहां सामाजिक छुआछूत की एक खबर छापने-दिखाने पर कई पत्रकारों के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक बिजनौर जनपद के मण्डावर में खबर प्रकाशित करने पर दैनिक जागरण के रिपोर्टर आशीष चौधरी, न्यूज18 के रिपोर्टर शकील खान व तीन अन्य रिपोर्टरों के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. इसको लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है. पत्रकारों का समूह इस प्रकरण को लेकर डीएम और एसपी से मिलने की तैयारी कर रहा है.

इसे भी पढ़ें-

जैजै योगीराज : पत्रकार के ट्वीट से नाराज इंस्पेक्टर ने झाडू़ लगाते छात्रों की फोटो खींचने पर जेल भेजा!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन