Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गोयनका एवार्ड पाने वाले पत्रकारों में से कितने दलित हैं?

मीना

Meena Kotwal : कल पत्रकारिता का सबसे बड़ा सम्मान गोयनका अवार्ड कई पत्रकारों को दिया गया. इस सम्मान को देने का मौका हमारे राष्ट्रपति कोविंद जी को मिला. वे जाति से कोली है यानि दलित समुदाय से आते हैं. लेकिन मैं जानना चाहती हूं कि जिन्हें उन्होंने पत्रकारिता का सम्मान दिया उनमें से कितने पत्रकार दलित या उनके समुदाय के थे!

या हर बार की तरह कहीं ऐसा तो नहीं कि दलित समुदाय के पत्रकारों ने रेजिस्ट्रेशन ही नहीं किया या वे उस मेरिट लिस्ट में फीट ही नहीं बैठे जो देश की 15 प्रतिशत लोग आसानी से बैठ जाते हैं (ऐसा मुझे एक जगह सुनने को मिला था).

जरूर बेचारे अपने अभिमान को मारकर किसी की चापलूसी नहीं कर पाए होंगे. नहीं तो कहीं ना कहीं किसी लिस्ट में शामिल हो ही जाते और मेरिट भी उनके अनुसार बन जाती!

अवार्ड देने वाले भी वही हैं, लेने वाले भी वही लोग है. स्टोरी दलितों-पिछड़ों पर करने वाले भी वही लोग है फिर क्यों झूठा ढ़िंढोरा सोशल मीडिया पर बजाया जाता है!

बीबीसी में काम कर चुकीं मीना कोतवाल की एफबी वॉल से.

संबंधित खबर-

इन पत्रकारों को मिला 2018 का रामनाथ गोयनका अवार्ड


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन