Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इन पत्रकारों को मिला 2018 का रामनाथ गोयनका अवार्ड

पत्रकारिता में उल्लेखनीय कार्य के लिए वर्ष 2018 का रामनाथ गोयनका उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के चुनिंदा पत्रकारों को प्रदान किया।

राष्ट्रपति ने प्रिंट कैटेगरी में गांव कनेक्शन की दिती बाजपेई और ब्रॉडकास्ट में दक्विंट डॉट कॉम के पत्रकार शादाब मोइजी को पुरस्कृत किया। रिपोर्टिंग फ्रॉम कनफ्लिक्टिंग जोन कैटेगरी में इंडियन एक्सप्रेस के दीपांकर घोष (प्रिंट/डिजिटल), ब्रॉडकास्ट में दूरदर्शन के धीरज कुमार, दूरदर्शन के ही दिवंगत पत्रकार अच्युतानंद साहू, मोरमुकट साहू को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार हासिल करने वाले पत्रकारों में रिजनल कैटेगरी में अल समय (प्रिंट/डिजिटल) की अन्वेषा बैनर्जी और ब्रॉडकास्ट में मनोरमा न्यूज के सनीश टीके शामिल रहे।

पर्यावरण और विज्ञान कैटेगरी में स्क्रॉल डॉट इन की मृदुला चारी और विनिता गोविंदराजन, जबकि ब्रॉडकास्ट में बीबीसी हिंदी सर्विस की सर्वप्रिया सांगवान को पुरस्कृत किया गया।

अनकवरिंग इंडिया इनविजिबल कैटेगरी (प्रिंट/डिजिटल) में इंडियन एक्सप्रेस की हिना रोहतकी, ब्रॉडकास्ट में दक्विंट डॉट कॉम की अस्मिता नंदी, दक्विंट डॉट कॉम के ही मेघनाद बोस को पुरस्कृत किया गया।

बुक (नॉन-फिक्शन) कैटेगरी में राम नाथ कोविंद ने ज्ञान प्रकाश को सम्मानित किया। फोटो जर्नलिज्म कैटेगरी में टाइम्स ऑफ इंडिया के फोटो जर्नलिस्ट सुरेश कुमार को पुरस्कृत किया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Lalit Mohan

    January 25, 2020 at 7:50 pm

    रामनाथ गोयनका अवार्ड की कोई अहमियत नहीं है मित्रो , सुधीर तिहाड़ी को भी यह अवार्ड मिल चूका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन