Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सचमुच धाकड़ निकलीं TV9 भारतवर्ष की ये दो लड़कियां!

Asit Nath Tiwari : टीवी9 भारतवर्ष पर एक शो आता है। धाकड़ लड़कियां। TV 9 भारतवर्ष में काम करने वाली दो लड़कियां तो सचमुच धाकड़ निकलीं। ज्यादातर लड़कियां ऐसे माहौल में या तो खुद को ढाल लेती हैं या फिर घुटती रहती हैं। लेकिन वहां की दो लड़कियों ने तो कमाल कर दिया।

इंटर्न से ट्रेनी बनी इन लड़कियों ने एडिटर को बाहर का रास्ता दिखला दिया। हालांकि उन्हें कंप्लेन करने का साहसी निर्णय लेने से पहले कई किस्म के भयों का सामना करना पड़ा होगा। नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाने का डर, इंडस्ट्री से बाहर कर देने का डर, एंकर नहीं बनने देने का डर समेत इसी किस्म के कई डर ही तो दिखाते रहते हैं घटिया किस्म के वरिष्ठ पत्रकार।

पढ़ाई में लाखों रुपए खर्च कर मीडिया में नौकरी के लिए भटकती लड़कियां बस एक शुरुआत के लिए मौके तलाशती रहती हैं और, घटिया बॉसेज के शोषण का शिकार होती रहती हैं। 10-15 हजार की तनख्वाह में न तो ठीक से रह पाती हैं और ना ही ठीक से खा पाती हैं। एजुकेशन लोन तो दूर की कौड़ी होती है।

बस एक उम्मीद रहती है कि सीनियर लोग कुछ सपोर्ट कर दें तो शायद कोई रास्ता बन जाए। रास्ता बनाने की यही चाहत और कुछ हद तक मजबूरी लड़कियों को कमजोर करती है। इन दो लड़कियों ने इसी डर को डरा दिया। TV 9 भारतवर्ष की दो लड़कियों ने जो कर दिखाया वो एक रास्ता है, वो एक रौशनी है, वो एक हिम्मत है वो एक हौसला है। सलाम है इन लड़कियों को।

टीवी पत्रकार असित नाथ तिवारी की एफबी वॉल से.

संबंधित खबर-

लौंडियाबाज संपादक अजय आजाद लड़कियों को डराने के लिए अफजल को टार्चर करता था!

विनोद कापड़ी ने किया खुलासा, ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में हुआ महिला पत्रकारों का यौन शोषण, अजय आजाद हैं आरोपी!

टीवी9 संपादक के खिलाफ लड़की ने क्या लिखा है कंप्लेन में, देखें कॉपी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन