Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आईपीएस अजय पाल शर्मा की पत्नी होने का दावा निकला फ़र्ज़ी

रजिस्टार विवाह (पंचम) ग़ाज़ियाबाद ने की पुष्टि… विवाह पंजीकरण कार्यालय ने अवगत कराया कि अजयपाल शर्मा और दीप्ति शर्मा नाम का कोई भी विवाह होना नहीं पाया गया…

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व एक महिला दीप्ति शर्मा द्वारा अजय पाल शर्मा की पत्नी होने का दावा करते हुए ये लिखाया गया कि 2016 में उनकी शादी गाजियाबाद में हुई और शादी वहीं पर पंजीकृत है. इधर ग़ाज़ियाबाद विवाह पंजीकरण कार्यालय में इस शादी के सम्बंध में कोई भी प्रमाण नहीं मिला. इससे दीप्ति का अजयपाल की पत्नी होने का दावा फ़र्ज़ी पाया गया है.

इससे साफ तौर पर ये पता चलता है कि एक महिला को आगे कर आईपीएस अधिकारी को साजिश में फंसाया गया है. उल्लेखनीय है कि आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ काफी लंबे अरसे से कुछ अफसरों की मिलीभगत से छवि खराब करने की साज़िश चल रही है। इस साजिश में महिलाओं को मोहरे के बतौर इस्तेमाल किया जा रहा है।

दीप्ति शर्मा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में अजयपाल शर्मा के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज कराई है, उसमें कहा गया है कि दोनों की शादी हुई है। विवाह पंजीकरण कार्यालय की रिपोर्ट बताती है कि शादी का दावा झूठा है। इससे यह प्रतीत होता है कि यह एफआईआर अजयपाल को पूरी तरह बदनाम और छवि धूमिल करने के लिए कराई गई है।

इसे भी पढ़ें-

एक ताकतवर आईएएस अफसर की साजिश के शिकार हुए आईपीएस अजयपाल?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन