Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महिला पत्रकार ने घर में घुसकर स्वतंत्र पत्रकार की मां को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

वाराणसी : यहां के एक प्रातः कालीन प्रतिष्ठित अखबार में कार्यरत महिला पत्रकार वंदना सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप यह है कि उन्होंने अपने दो भाइयो के साथ अपने ही क्षेत्र के निवासी स्वतंत्र पत्रकार विपिन मिश्रा के घर में घुसकर उनकी माँ धनेश्वरी देवी के साथ मारपीट व गाली गलौज किया। थाना चौक इंस्पेक्टर प्रकाश गुप्ता ने मामले को जाँच में सही पाते हुए तत्काल आई पी सी की धारा 323, 504  के तहत महिला पत्रकार व उनके दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ।

घटना की वजह महिला पत्रकार वंदना सिंह द्वारा कथित अवैध वसूली का विरोध बताया गया है। बताया गया है कि वंदना वाराणसी में मेडिकल बीट देखती हैं  मगर मोहल्ले में ख़राब सड़क बनवाने का दावा भी करती हैं। सड़क बनवाने के बाद से वंदना क्षेत्र के कई लोगों से यह कहते हुए सुनी गईं कि सड़क उनकी वजह से बनी अन्यथा मोहल्ले के लोग इसे बनवा नहीं पाते। सड़क बनवाने के एवज में कथित रूप से रुपये की मांग भी करती हैं। आये दिन इस बात को लेकर लोगो से बहस भी होती रही है लेकिन प्रतिष्ठित समाचार पत्र से जुड़े होने की वजह से न तो वंदना और न ही उनके परिवार के साथ कोई झमेला मोल लेना चाहता है। 

मन बढ़ने का आलम ये हुआ कि बिना किसी बात के वह अपने पड़ोसी पत्रकार की माँ से उलझ गईं और उनका साथ उनके दो भाइयों ने दिया । गाली गलौज करने के साथ उसके ऊपर उक्त वृद्ध महिला के साथ मारपीट करने का आरोप भी है। फ़िलहाल वाराणसी समेत अन्य पास के जिलों में इस घटना की चर्चा है।

घटना की शिकायत प्रातः कालीन प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र संस्थान के डॉयरेक्टर से लगायत संपादक तक से की गयी है जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही की बात कही है । हालाँकि घटना वाले दिन समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकारों ने वंदना का बखूबी साथ देने की कोशिश की थी ताकि उस पर मुकदमा न हो सके । अब देखना यह है कि पुलिस और समाचार पत्र संस्थान अपनी  बेलगाम हो चुकी  महिला पत्रकार वंदना सिंह के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन