Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एएमयू के व्यापमं में 25 करोड़ का खेल, मीडिया खामोश, एक ही कमरे के 30 बच्चे बाजी मार ले गए

आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कुछ बच्चो के अभिभावकों का फोन आया। कहा, “आप अपनी पर वॉल ये मसला डाल दें.. हुक्मरानों की कान में तो जंग पड़ा हुआ है.. शायद आपकी चोट से निकल जाए..?” अरे…पता ही ना था कि अपन इतना मजबूत हो चुके हैं..तो सबसे पहले हर संघर्ष में साथ देने के लिए शुक्रिया मित्रों…और चाहूंगा कि सभी मित्र मुझ पर अपना नैतिक दबाव बनाएं रखें। 

आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कुछ बच्चो के अभिभावकों का फोन आया। कहा, “आप अपनी पर वॉल ये मसला डाल दें.. हुक्मरानों की कान में तो जंग पड़ा हुआ है.. शायद आपकी चोट से निकल जाए..?” अरे…पता ही ना था कि अपन इतना मजबूत हो चुके हैं..तो सबसे पहले हर संघर्ष में साथ देने के लिए शुक्रिया मित्रों…और चाहूंगा कि सभी मित्र मुझ पर अपना नैतिक दबाव बनाएं रखें। 

तो मसला है, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) मेडिकल कॉलेज में दाखिले का। हाल ही मुल्क के 11 सेंटर में दाखिले के एंट्रेंस हुए। कोई 55 हजार बच्चो ने तकरीबन सवा सौ सीटों पर दाखिले के लिए परीक्षा दी। फिर हुआ यूं कि केरल के कोईकोड के सेंटर के एक ही कमरे से 30 बच्चे बाजी मार ले गए। जब कंट्रोलर एग्जाम ने देखा तो तुरते बोले..ऐसा नहीं हो सकता।

आनन फानन में AMU की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई और एग्जाम खारिज कर दिया गया। फिर जो हुआ वो काफी मजेदार हैं। थोड़ा इंतजार के बाद अभिनेता नसीरुद्दीन साहेब के फौजी भाई, जो यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हैं, उन्होंने खुद ही रिटायर जज की तलाश कर ज्यूडिशल कमेटी बना दी। 

बताया तो यह गया कि यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस में कोई 85 पेज की जांच रिपोर्ट पर जज साहेब के हस्ताक्षर करा फिर पुराने बच्चो का रेजल्ट ही कबूल फरमा दिया गया। अब मसला ये है, क्या हुकूमत के अलावा भी कोई सेंट्रल यानि ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी को ज्यूडिशल कमेटी गठित करने का हक है? कोई जानकार हो तो बताए?

अब फिर उसी सवाल पर.. व्यापम घोटाले पर हायतौबा कर रही मीडिया और विपक्षी दल को..खासतौर पर आईपीएस को पितृवत फटकार लगाने वाले मुलायम सिंह साहेब के दिमाग में गरमी नहीं चढ़ी..? क्यों भाई..? सुनाई तो यह भी दे रहा है.. हर सीट की कीमत 40-40 लाख रुपए लगी। उधर से धमकी मिली है कि यदि पुरानी लिस्ट नहीं सेट हुई तो राज खोल दिया जाएगा, कहां कहां तक बंटे हैं पैसे। यानि कुल जमा कोई 25 करोड़ का गेम हुआ।

ओ तेरे कि..यहां भी व्यापम ? कितना व्यापक है ना ई ससुरा व्यापम…?  तो भैया अपन ने काम कर दिया…अब यदि पोस्ट पर सरकार और मीडिया के प्रतिष्ठित नामों की नजर-ए-इनायत होती है तो शायद हो जाए भला…भई AMU के बुजुर्ग और कामयाब साथियों..थोड़ा ध्यान दो सर सैयद अहमद की विरासत पर, या फिर सर सैयद डे ही मनाते रहोगे..और बिरयानी चापोंगे….? हां जरा बताएं तो अपन यूपी के दबंग वजीर साहेब आजम साहेब किधर मशरूफ हैं एएमयू के इस पर इस मुश्किल वक्त में..?

सुमंत भट्टाचार्य के एफबी वाल से

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन