Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार रमा पांडे को ब्रिटने का ‘भारत गौरव सम्मान’

बीबीसी की पूर्व पत्रकार और जानी मानी समाचार वक्ता रमा पांडे को लंदन में उनके जीवन भर की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। रमा पांडे को पत्रकारिता व सामाजिक कार्यों के लिए ब्रिटिश पार्लियामेंट ने भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया। वह भारत की जानी मानी पत्रकार के साथ-साथ कवियित्री, कलाकार और एक्टिविस्ट हैं।

रमा नें कई साल दूरदर्शन में काम किया और उन्हें बीबीसी के साथ काम करने का भी लंबा अनुभव है। उनके साथ गूगल बॉय कौटिल्य, मेजर ध्यानचंद, इंदिरा नूई को भी सम्मानित किया गया। रमा पांडे कहती हैं, ‘मुझे आज बहुत गर्व हो रहा है की आज मुझे यह सम्मान मिला है और इसके लिए में सभी का आभार प्रकट करती हूं की सब ने मुझे प्रोत्साहित किया और मेरे कार्य को सराहा। मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व है और हमेशा यही कोशिश है में हमेशा अपने देश के लिए कुछ न कुछ करती रहूं।’

रमा पांडे को विभिन्न क्षेत्रों में 40 साल का व्यापक अनुभव है। बचपन से ही, उनकी रचनात्मक क्षेत्र में रुचि रही है और उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उनके प्रोफेशन अनुभव में डीडी इंडिया और बीबीसी हिंदी के साथ काम करना शामिल है। बुश हाउस लंदन में बीबीसी हिंदी सेवा में, उन्होंने बीबीसी एशियन टेलिविजन को नियमित रूप से अपना योगदान दिया और एशिया में बीबीसी के कुछ प्रमुख क्षेत्र परियोजनाओं की दिशा में भी काम किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन