Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कैंसर से जूझ रहे टीवी पत्रकार के इलाज के लिए पुलिस अफसर ने दी दिल खोलकर मदद

भर्थना सीओ चंद्रपाल ने दिखाई दरियादिली

इटावा जिले के आज तक चैनल के पत्रकार साबिर शेख इस समय कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका इलाज मेदांता लखनऊ में चल रहा है।

मेदांता में साबिर शेख की 6 कीमियोथेरेपी होनी है जिसमे से 4 कीमो हो चुकी है। शेष 2 कीमियोथेरेपी के लिए सीओ भर्थना चंद्रपाल सिंह ने साबिर शेख को 1,40,000₹ की विशेष आर्थिक मदद उनके घर जाकर दी।

इस समय मेदांता लखनऊ में साबिर भाई की एक कीमो का खर्चा 70,000₹ का आ रहा है। इसके अलावा भी अन्य लंबे खर्चो के चलते साबिर भाई आर्थिक तौर पर टूट चुके हैं। ऐसे में सीओ भर्थना ने जो मदद की है, वो दरियादिल व्यक्ति ही कर सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन