Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर बवाल, टिकट विक्रेताओं ने काम किया ठप

-सुजीत सिंह प्रिंस-

यूपी के गाजीपुर रेलवे स्टेशन से खबर आ रही है कि यहां आरपीएफ बनाम टिकट विक्रेता रेल कर्मियों में ठन गई है. टिकट विक्रेता रेल कर्मियों ने काम ठप कर स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन करने लगे. इसके कारण टिकट काउंटर पर भारी भीड़ जमा हो गई. करीब दो घंटे बाद चालू हुआ टिकट बिक्री का काम.

बताया जाता है कि आरपीएफ के इंस्पेक्टर ने कल मुंबई जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के लिए आए तीन रेल यात्रियों को पकड़ कर हवालात में बिठा दिया. आज सुबह उन्हें हथकड़ी लगाकर कहीं ले जाया गया. कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

उधर, टिकट विक्रेता रेल कर्मियों का कहना है कि आरपीएफ के लोग मनमानी कर रहे हैं. जिन रेल यात्रियों को पकड़ा गया, उनके पास वाजिब टिकट थे. वे मुंबई के लिए टिकट लिए थे और उस टिकट की फोटोकॉपी करके अपने पास रखे हुए थे. आरपीएफ के जवानों ने इस फोटोकापी के आधार पर उन्हें फर्जी रेल टिकट पर यात्रा करने वाला समझा और पकड़ लिया.

टिकट विक्रेता रेल कर्मियों का कहना है कि टिकट निरीक्षण का काम आरपीएफ का नहीं होता है. ये काम टीटीई वगैरह करते हैं. दूसरे के अधिकार क्षेत्र में घुसपैठ कर निर्दोष रेल यात्रियों को पकड़ना व उन्हें प्रताड़ित करना सही नहीं है.

गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट विक्रेता रेल कर्मियों ने एकजुट होकर काम ठप कर दिया. वे आरपीएफ की मनमानी और वसूली के लिए यात्रियों को परेशान किए जाने का विरोध कर रहे थे.

देखें तस्वीरें व वीडियो-

गाजीपुर से सुजीत सिंह प्रिंस की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन