Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बांग्लादेश में एक और ब्लॉगर को चाकुओं से गोद डाला

बांग्लादेश में एक और ब्लॉगर निलॉय नील का शुक्रवार को मर्डर कर दिया गया। एक साल में देश में यह चौथा अटैक है। हत्यारों ने ढाका के उपनगर गोरान में उसके अपार्टमेंट में घुसकर चाकुओं से गोद डाला।

बांग्लादेश में एक और ब्लॉगर निलॉय नील का शुक्रवार को मर्डर कर दिया गया। एक साल में देश में यह चौथा अटैक है। हत्यारों ने ढाका के उपनगर गोरान में उसके अपार्टमेंट में घुसकर चाकुओं से गोद डाला।

गौरतलब है कि मई में बांग्लादेश सरकार ने इस्लामी आतंकी अंसारउल्लाह बांग्ला टीम पर बैन लगा दिया था। इस ग्रुप पर देश में सेक्युलर ब्लॉगर्स की हत्या करने का आरोप था। हालांकि निलॉय की मौत के पीछे इस ग्रुप के भूमिका की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले मई में ब्लॉगर अनंत बिजॉय दास की हत्या कर दी गई थी।

शुक्रवार दोपहर 1.45 बजे जुमे की नमाज के बाद हमलावरों के दो ग्रुप अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर निलॉय के फ्लैट में घुस गए। निलॉय उस समय अपने दोस्त के साथ बैठे थे। उन्होंने उसके दोस्त को धक्का देकर निलॉय को घेरकर चाकुओं से काट डाला। 

निलॉय एक रेगुलर ब्लॉगर होने के कारण इस्लामी आतंकियों के निशाने पर था। वह अपने आर्टिकल्स के जरिए इस्लामी पार्टियों को बैन करने का मूवमेंट चला रहा था। उसने कई बार 1971 वॉर क्राइम के दोषियों को ज्यादा से ज्यादा सजा देने की भी मांग की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन