Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अर्णब ने स्टूडियो बनवाने के बाद भुगतान नहीं किया तो ठेकेदार ने मां समेत सुसाइड कर लिया था!

-आवेश तिवारी-

क्यों हुआ अर्णब गिरफ्तार… अर्णब की गिरफ्तारी के बाद आज कांट्रेक्टर अक्षत नायक की आत्मा को शांति मिली होगी। इस तस्वीर को गौर से देखिए। अर्नब गोस्वामी के पाप की सजा यह स्त्री बरसों से भुगत रही हैं, अब सम्भवतः उसे न्याय मिल सके।

स्वर्गीय अक्षत नायक की पत्नी

यह महाराष्ट्र की रहने वाली श्रीमती अक्षत नॉयक हैं। दो साल पहले इनके पति ने आत्महत्या कर ली थी। घर में उनकी 73 वर्षीय सास कुमुद का भी शव मिला था। इनके मुताबिक मरने से पहले उसके पति ने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए अर्णब गोस्वामी समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया था जिन्होंने काम के बाद बकाए पैसे नहीं दिए थे। गौरतलाब है कि आत्महत्या से पहले उसके पति ने रिपब्लिक टीवी के स्टूडियो का काम किया था।

दरअसल जब रिपब्लिक स्टूडियो बन रहा था मिस्टर नायक ने काम में 500 मजदूर लगाए गए थे लेकिन बार बार मांगने पर भी अर्णब ने भुगतान नहीं किया। इससे वो आर्थिक परेशानी में फंस गए और काफी कोशिश के बाद पैसे नहीं मिले तो उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां के साथ आत्महत्या कर ली।

महिला का दावा है कि इस मामले में काफी कोशिश के बाद अलीबाग पुलिस स्टेशन में अर्णब समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत एफआईआर तो दर्ज हुई लेकिन आगे क्या हुआ उसे नहीं पता।

महिला ने यह भी कहा कि अगर उसे कुछ होता है, तो इसके लिए रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अनिल पारसकर और अर्णब गोस्वामी जिम्मेदार होंगे। वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं का आरोप है कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने अर्णब को बचा लिया था।

मूल खबर- अर्णब को पीटते हुए गिरफ्तार कर ले गई पुलिस!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन