Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अर्णब को पीटते हुए गिरफ्तार कर ले गई पुलिस!

इंटीरियर डिज़ाइनर अन्वय नायक और उनकी मॉ की हत्या में संलिप्तता के आरोप में रिपब्लिक भारत के संपादक अर्णव गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने आज सुबह उनके घर में मारपीट करते हुए गिरफ़्तार किया!

Breaking news- रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी के घर बुधवार सुबह मुंबई पुलिस पहुंची। मुंबई पुलिस ने घर में घुस कर अर्णब गोस्वामी को हिरासत में ले लिया है। अर्णब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की मौत की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया है।

पत्रकारिता की वॉट लगाने के लिए कुख्यात पत्रकार अर्णब गोस्वामी के साथ मुंबई पुलिस ने आज भोरे भोरे कांड कर दिया।

अर्णब के मुम्बई वाले घर में घुसकर पुलिस न उन्हें सिर्फ उठा ले गयी बल्कि लात-जूते भी नवाजे। खुद अर्णब ने आरोप लगाया है कि मुम्बई पुलिस ने उनसे मारपीट की है।

ये स्पष्ट हो चुका है कि मुंबई पुलिस ने अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकारिता के हर नियम की धज्जियां उड़ाने वाले अर्णब गोस्वामी का चैनल अब बाकी पत्रकारों से उम्मीद कर रहा है कि वे गिरफ्तारी का विरोध करें। जो न्यूज़ चैनल खुद हर तरह की सलाह, नियंत्रण, संगठन से बाहर रहता हो और केंद्रीय सत्ता का मोहरा-भोंपू बनकर एकपक्षीय पत्रकारिता करता हो, वह अब किस मुंह से दूसरे संपादकों-पत्रकारों से मदद चाहता है।

देखें रिपब्लिक भारत चैनल पर प्रसारित हो रही खबर के कुछ अन्य स्क्रीनशॉट-

अर्णब के अरेस्ट हो जाने के बाद उनके चैनल रिपब्लिक भारत पर बस यही न्यूज़ चलाई जा रही है। रिपब्लिक टीवी का रिपोर्टर लगातार लाइव कवरेज दे रहा है और पुलिस टीम से भिड़ंत की मुद्रा में है। पुलिस वालों ने रिपोर्टर को चेतावनी भी दी लेकिन रिपोर्टर ने टका सा जवाब दे दिया कि वह अपनी ड्यूटी कर रहा है।

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इन्हें भी पढ़ें-

गिरफ्तारी के दौरान अर्णब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस को गाली दी थी!

पिंजड़े में कैद गोदी के पालतू तोते की तस्वीरें देखें!

गोस्वामीजी की गिरफ्तारी से पत्रकारों में खुशी की लहर, भक्त स्तब्ध!

अर्णब ने स्टूडियो बनवाने के बाद भुगतान नहीं किया तो ठेकेदार ने मां समेत सुसाइड कर लिया था!

अर्नब जब दोबारा स्टूडियो में लौटेंगे तो और ज्यादा ताकत और आक्रामकता के साथ!

एडिटर्स गिल्ड ने अर्णब अरेस्ट कांड पर बयान जारी कर दिया, पढ़ें

पत्रकारों की प्रतिक्रियाएं पढ़ें- अर्णव ने अतिवादी पत्रकारिता की तो मुंबई पुलिस ने अतिवादी पुलिसिंग!

हम तुम्हारे साथ हैं अर्नब गोस्वामी – हम जेनएयू हैं!

मुंबई पुलिस की हरकत से कहीं आपको अर्नब गोस्वामी से सहानुभूति तो नहीं हो गई!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. श्यामल त्रिपाठी

    November 4, 2020 at 10:59 am

    bhadas4 media का एडिटर इतना बड़ा चुतिया है वो ये भूल गया कि जब वो जेल गया था तब देश की पूरी मीडिया कितनी खुश हुई थी ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन