Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक जागरण के संवाददाता का हार्ट अटैक से निधन

राजू मिश्र-

वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा का निधन… ग्रामीण पत्रकारिता की खास समझ रखने वाले घाटमपुर (कानपुर) के पत्रकार महेश शर्मा का आज तड़के ह्रदयाघात से निधन हो गया।

जीवट के धनी शर्मा जी जागरण में जुड़ने से पहले मुरादाबाद में स्वतंत्र भारत के मुख्य उप संपादक भी रहे।

रहते वह भले ही कानपुर के घाटमपुर में थे पर बुंदेलखंड ही नहीं कानपुर पर भी उनकी खास पकड़ थी।

महेश जी एक नेक दिल और हर किसी की मदद के लिए सदैव प्रस्तुत रहने वाले शख्स थे।

26 जनवरी को उनका लखनऊ आने का वायदा था पर पता नहीं था कि यह वायदा पूरा करने से पहले ही वह दुनिया से कूच कर जाएंगे।

जब भी हमीरपुर रोड से गुजरना होगा, महेश शर्मा बहुत याद आएंगे। परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में सबसे करीब स्थान प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि।

https://youtu.be/iQn4UXydxpE
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन