Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भक्तों को मौका दिया गया है कि वे भी अपना काला धन सफेद कर लें!

Sanjaya Kumar Singh : चुनाव से पहले विदेशों में रखे काले धन को मुद्दा बनाने और उसे वापस लाकर देश के हर नागरिक को 15 लाख रुपए मिलने का सपना दिखाने और फिर उसे जुमला बताकर झांसा देने वाली सरकार ने विदेशों में काले पैसे रखने वालों के लिए एक योजना पेश की है। कायदे से सरकार को इसका खूब प्रचार करना चाहिए ताकि लोग इसका भरपूर लाभ उठाएं और सरकार को टैक्स मिले। स्पष्ट कारणों से इसका वैसा प्रचार नहीं किया जा रहा है।

इस योजना के तहत विदेशों में काले धन की घोषणा करने की तारीख 30 सितंबर 2015 है। अगर आपने भी विदेश में काला धन छुपा रखा है तो जल्दी कीजिए, घोषणा करके, टैक्स देकर काले धन को सफेद बनाइए। समय रहते मौके का लाभ उठाइए। (नोट : यह विदेशों में काला धन रखने वाले देशभक्त मित्रों के लिए सूचना भर है। इसका कोई और मतलब ना लगाया जाए।) हां, खबर तो पुरानी है। पर इसका प्रचार औपचारिक तौर पर ही किया गया। असल में पहले कहा जाता था कि कांग्रेसियों का काला पैसा विदेश में है। अब भक्तों को मौका दिया गया है कि वे अपना सफेद कर लें। फिर शायद कोई कार्रवाई हो।

वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन