Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मतंग के बाद मनोरंजना भी हुईं गिरफ्तार

सीबीआई ने कल करोड़ों रुपये के शारदा और रोज वैली समूह चिट फंड घोटाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मतंग सिंह की पत्नी मनोरंजना सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मनोरंजना और मतंग सिंह अब एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। सीबीआई ने इन्हीं घोटालों के सिलसिले में बुधवार को अभिनेता से नेता बने तृणमूल सांसद तापस पाल से पूछताछ की। सीबीआई ने मनोरंजना के साथ-साथ शहर के व्यवसायी शांतनु घोष को भी इन घोटालों के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी से पहले सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने कोलकाता के उपनगर साल्टलेक में मनोरंजना और घोष से काफी देर तक पूछताछ की और अंत में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘दोनों लोगों को गिरफ्तार करने से पहले इनसे काफी पूछताछ की गई। लेकिन, वे कई बातों की सफाई नहीं दे पाए। साथ ही उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाईं और सीबीआई के साथ सहयोग नहीं किया।’

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में जो मुद्दे उठे उनमें शारदा प्रमुख सुदीप्त सेन के साथ मिलकर करोड़ों की हेरफेर के लिए आपराधिक साजिश रचना और गरीब निवेशकों को धोखा देना शामिल थे। सीबीआई इस घोटाले के सिलसिले में मतंग सिंह को जनवरी में गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय 2014 से मनोरंजना से पूछताछ कर रहे हैं। 2013 में शारदा समूह के मालिक सुदीप्त सेन ने सीबीआई को एक चिट्ठी दी थी, जिसमें उन्होंने मनोरंजना समेत कई नामी लोगों पर घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए थे।

पूर्व पत्रकार मनोरंजना ने एक टीवी चैनल से अपने शेयर निकालकर शारदा ग्रुप में लगा दिए थे। सेन ने अपने पत्र में कहा था कि वह उन्हें (सेन को) एक केंद्रीय मंत्री की वकील पत्नी के पास ले गई थीं। मुलाकात कराने का मकसद एक सौदे पर सहमति बनाना था। नादिया जिले की कृष्णनगर सीट से सांसद तापस पाल से रोज वैली ग्रुप के घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की गई। पाल इस समूह की एक कंपनी के निदेशक रह चुके हैं। मार्च में सीबीआई ने पाल के कोलकाता स्थित आवास पर छापा मारा था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन