Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कोरोना से मौत के बाद लावारिश पड़ी रही पत्रकार चंदन प्रताप सिंह की लाश!

मुन्ने भारती-

वरिष्ठ पत्रकार एवं नेक दिल Chandan Pratap Singh की मौत घमंड, धौस, रुतबा दिखाने वालों के लिए सबक़।

लाश लेने से परिवार ने किया इनकार। लावारिस लाश पड़ी है लखनऊ ( गोमती नगर ) में।


दुखद सूचना- चंदन प्रताप सिंह, पत्रकार, जो गोमतीनगर इलाक़े में अकेले रहते थे, उनका निधन हो गया। उनके घर के बारे में/ किसी के मोबाइल नम्बर की जानकारी हो तो सूचना पहुँचाने का कष्ट करें। -गोमतीनगर SHO


ज्ञात हो कि चंदन प्रताप सिंह जाने माने पत्रकार स्वर्गीय एसपी सिंह के भतीजे थे। चंदन कई न्यूज़ चैनलों में कार्यरत रहे हैं। वे मूलतः ग़ाज़ीपुर के रहने वाले हैं। परिवार के लोग लम्बे समय से कोलकाता में रह रहे हैं। चंदन के पत्नी बच्चे कहाँ रहते हैं, ये पता नहीं चल पाया है।


Mukesh kumar- आज चंदन प्रताप सिंह भी नहीं रहे। हमने ज़्यादा दिन साथ काम नहीं किया। न्यूज़ एक्सप्रेस में कुछ महीने साथ रहे। बेहद विनम्र, शिष्ट और सक्रिय पत्रकार।
उनके परिजनों को मेरी शोक संवेदनाएं।


अपडेट-

पत्रकार की अंतिम विदाई करने घर का कोई न पहुंचा तो लखनऊ कमिशनरेट पुलिस ने निभाया फर्ज, दिया कंधा, सैलूट।

मृतक चंदन प्रताप सिंह पुत्र NP सिंह (लावारिस) की अंतिम विदाई में कंधा देते हुए SI दयाराम साहनी,अरुण यादव राजेंद्र बाबू, प्रशांत सिंह थाना गोमती नगर लखनऊ बैकुंठ धाम लखनऊ पहुंचे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन