Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नितिन दुबे और देव गुप्ता की नई पारी

देव गुप्‍ता ने हिंदुस्‍तान अखबार मीरजापुर में ज्‍वाइन किया है. वे पहले जनसंदेश में कार्यरत थे. युवा पत्रकार देव गुप्‍ता ने हिंदी पायनियर अखबार से 2010 में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद जनसंदेश टाइम्‍स में काम करते हुए एनआरएचएम घोटाले के आरोपी और जन संदेश टाइम्‍स अखबार के मालिक बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ खबर लिखा था. वो भी उस दौरान जिस समय बाबू सिंह कुशवाहा जेल में थे और उनके समर्थक जन अधिकार मंच के बैनर तले यात्रा निकाल रहे थे. जनसंदेश में हर जिले में यात्रा की बड़ी खबर छप रही थी. उस दौरान देव गुप्‍ता ने बाबू सिंह के खिलाफ जनसंदेश टाइम्‍स में खबर छापी जिस पर कंपनी ने उनको साल भर का वेतन नहीं दिया. इससे तंग आकर देव को जनसंदेश छोडना पडा. अब वह अपनी नई पारी हिंदुस्‍तान अखबार के साथ शुरू कर रहे हैं.

इस बीच, भोपाल से मिली खबर के मुताबिक पत्रकार नितिन दुबे ने नई पारी की शुरुआत की है. वे पीपुल्स समाचार अखबार के साथ जुड़े हैं. नितिन दैनिक भास्कर, सहारा समय, प्रदेश टुडे आदि संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. पत्रकार नितिन दुबे ने पीपुल्स समाचार में विशेष संवाददाता के रूप में ज्वाइन किया है. 1998 से पत्रकारिता से जुड़े नितिन दुबे स्पेशल खबरों में माहिर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन