Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार रामेश्वर दयाल त्रिपाठी की पुण्यस्मृति मे 12वां रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार के लिए प्रविष्टियॉ आमंत्रित

गत वर्ष की भॉति इस वर्ष भी रामेश्वरम् संस्थान्, झाँसी के तत्वावधान मे बारहवें रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार हेतु पत्रकारो से प्रविष्टियॉ आमंत्रित की गई है। उक्त पुरस्कार हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय, विशिष्ट, महत्वपूर्ण योगदान/लेखन के लिए दिया जाता है। इसके अन्तर्गत 11 हजार रु. का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। उक्त पुरस्कार 17, दिसम्बर 2015 को झाँसी मे आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा।

उक्त पुरस्कार झॉसी के प्रतिष्ठित पत्रकार/समाजसेवी स्व0 रामेश्वर दयाल त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में संस्थान द्वारा स्थापित किया गया है।

संस्थान के अध्यक्ष डा.सुधांशु त्रिपाठी के अनुसार प्रविष्टियों का स्वरूप मानवीय संवेदना व सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सरोकार से जुड़ा हुआ होना चाहिए। इस हेतु खोजपूर्ण, उद्देश्यपरक, मौलिक एवं तथ्यपरक रिपोर्टिगं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। प्रविष्टिदाता के लेखो/समाचारो का प्रकाशन किसी प्रतिष्ठित हिन्दी समाचार पत्र में 01 अक्टूबर, 2014 से 30 सितम्बर, 2015 तक की अवधि में होना चाहिए। प्रविष्टियाँ छः प्रतियों में संस्था के कार्यालय – रामेश्वरम् संस्थान, 50 परवारान, आर.डी.त्रिपाठी रोड, झाँसी- 284002 दिनॉक 25 नवम्बर, 2015 तक  प्रेषित की जा सकती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन