Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शोहदों के कहर के बाद पुलिसिया खौफ का शिकार हुआ पत्रकार

बदायूं : महिलाओ पर अश्लील फब्तियाँ कसने का विरोध करना दैनिक जागरण के स्थानीय पत्रकार को खासा महंगा पड़ा. टोकाटाकी से खिसियाये शोहदों ने पत्रकार के घर धावा बोल दिया. शोहदों ने फिल्मी अंदाज में फायरिंग करते हुए घर मे घुस कर पेशेवर गुंडों की तरह हाकियों से पत्रकार को पीटने लगे. बीच बचाव करने वाले भी जम कर पिटे. खाकी के खौफ से बेखबर शोहदे अपनी हसरत पूरी करने के बाद वापस हुए.

पीड़ित पत्रकार जब अलापुर थाने पहुंचा तो पहले तो थाना प्रभारी अजीत पाल सिंह ने साफ मना कर दिया लेकिन जब कलमनवीसों का दबाव बढा तो मामूली धाराओं में एनसीआर ही दर्ज की. पीड़ित पत्रकार न्याय के लिए भटक रहा है. उसकी खौफजदा नजर पूछ रही है कि क्या यही है उत्तर प्रदेश उर्फ उत्तम प्रदेश

मो. शकील
पत्रकार
हिन्दुस्तान एक्सप्रेस
बदायूं

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन