Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजय सिंह, रत्नेश मिश्र, दीपक वर्मा और हितेश शर्मा के बारे में सूचनाएं

सहारा मीडिया में संजय सिंह की वापसी हो गई है. वे राष्ट्रीय सहारा के राष्ट्रीय ब्यूरो में रहकर रक्षा और राजनीतिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते थे और उन्हें यही जिम्मेदारी फिर से दी गई है. ऐसा उपेंद्र राय की पहल पर संभव हुआ है जो सहारा के पुराने, ईमानदार व कर्मठ लोगों को जोड़ने के लिए तत्पर हैं. संजय सिंह दिल्ली आने से पहले गोरखपुर में राष्ट्रीय सहारा में काम करते थे. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के मैनेजिंग कमेटी सदस्य हैं.

एक अन्य सूचना के मुताबिक राष्ट्रीय सहारा के लोकल रिपोर्टिंग के प्रमुख रत्नेश मिश्र की जिम्मेदारी बढ़ाकर उन्हें ब्यूरो प्रमुख बना दिया गया है. रत्नेश लोकल और ब्यूरो दोनों के प्रमुख होंगे.

आई नेक्स्ट गोरखपुर से दीपक वर्मा ने इस्तीफा दे दिया. दीपक वर्मा दिल्ली में एक न्यूज पोर्टल ज्वाइन कर लिए हैं. बताया जाता है कि दीपक वर्मा की सेलरी कम थी और उन पर एडिटिंग के साथ वेब आदि की भी जिम्मेदारियां थीं. इससे काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा था.

रेडियो मिर्ची की होल्डिंग कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव प्रजिडेंट हितेश शर्मा अब पैरेंट कंपनी बैनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के साथ जुड़ गए हैं. अपनी नई भूमिका में वह ब्रैंड कैपिटल की टीम के साथ जुड़ेंगे. शर्मा 13 सालों से रेडियो मिर्ची की टीम का हिस्सा रहे हैं और यहां उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Gulshan Virmani

    January 4, 2016 at 8:28 am

    Inam milne per badhai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन