Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दो मुस्लिम पत्रकार भिड़े, गोकसी का आरोप लगाने पर एक ने दूसरे पर दर्ज कराया मुकदमा

सुलतानपुर से खबर है कि टीवी9 भारतवर्ष के पत्रकार फरीद अहमद उर्फ अर्शी पर मुकदमा दर्ज हुआ है. ये मुकदमा गो-कसी करवाने का आरोप लगाने पर सुल्तानपुर नगर कोतवाली में दर्ज हुआ है.

सुलतानपुर में सोशल मीडिया पर इंडिया वाइस के पत्रकार जावेद अख्तर ने टीवी 9 भारतवर्ष के पत्रकार के ऊपर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है.

बीते दिनों सोशल मीडिया पर टीवी9 के पत्रकार फरीद अहमद उर्फ अरसी ने इंडिया वाइस के पत्रकार पर गोकसी करवाने व रुपये वसूलने का आरोप लगाया था.

इसको लेकर जिले में चर्चा हुई तो इंडिया वाइस के पत्रकार जावेद अख्तर ने कोतवाली नगर में जाकर टीवी 9 के पत्रकार फरीद अहमद उर्फ अरसी के ऊपर मुकदमा दर्ज करवा दिया.

देखें क्या कुछ लिखा है एफआईआर में-

इस बारे में पत्रकार फ़रीद अहमद अर्शी का पक्ष पढ़ें-

आपको अवगत कराना है कि ये हर जनपद में करीब करीब है कि कई गुट पत्रकारों के बने हुए हैं ऐसा सुल्तानपुर में भी है लेकिन इन सबमे एक अहम बात ये है कि जो खबर मेरे ऊपर एफ आई आर के मुताबिक चलाई गई है उसमें जो अहम बिंदु हैं वो ये कि जावेद अख्तर नाम के जिस व्यक्ति को मोहरा बनाया गया है उससे मेरी बात 21फरवरी से नही हुई है और उसका नम्बर भी मैंने ब्लॉक कर दिया है।

दूसरी बात की इन सबके पीछे आशुतोष मिश्र नाम के पत्रकार (जो etv भारत मे है) द्वारा साजिश रचकर की जा रही है। पूर्व में एक पी डब्लू डी के je से वसूली का प्रकरण मैंने उठाया था।

इन्ही आशुतोष के ऊपर पूर्व में एक मिठाई विक्रेता ने वसूली का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसकी वजह इनको जागरण से निकाला गया था।

और मंडी सचिव हीरालाल से भी वसूली जैसे प्रकरण भी है
हीरालाल इनसे भी पूछा जा सकता है। इन्ही आशुतोष मिश्र ने एक 377 के मुलजिम के पक्ष में पीड़ित को धमकाने का आरोप लगाया था जिसको मैंने भी सोशल मीडिया में निंदा की थी।(जिसकी शिकायत की कॉपी मैं आपको भेज रहा हूँ।

बहरहाल मुकदमा पेशबंदी के लिए लिखाया गया जिससे मेरी छवि धूमिल की जा सके और इन्ही की वजह से जावेद को आगे कर मुकदमा लिखवाया गया। पुलिस ने पत्रकारों के विरुद्ध लिखे जाने वाले मामलों में विशेष रुचि रखती है इसको भी जानना ज़रूरी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. आशुतोष मिश्र,

    August 12, 2021 at 7:17 pm

    कथितपत्रकार फरीद अहमद अर्शी के खिलाफ पूर्व में जिला पंचायत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। विकास भवन में हिस्ट्रीशीटर के साथ हिंदी खबर के पत्रकार बृजेश श्रीवास्तव से बवाल और धमकी देने का मुकदमा और इंडिया वाइस के पत्रकार जावेद अहमद पर गोकशी के आरोप में कथित पत्रकार अर्शी पर मुकदमे से चर्चित रहे। और भी कई मुकदमे से अर्शी का नाम जुड़ा है। बताया जाता है कि ईटीवी चैनल समेत कई प्रतिष्ठानों से अवैध वसूली के प्रकरण में इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। जिला पंचायत आवास और निजी दुकान कब्जा करने के मामले में सार्वजनिक रूप से जलील किए जा चुके हैं। मेरे पूर्व में दैनिक जागरण कार्यकाल के दौरान इनकम टैक्स और खाद्य विभाग के छापे की खबर से नाराज व्यापारी की तरफ से 156/3 का मुकदमा लिखा गया था। जिसमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। व्यक्तिगत रंजिश से गैर प्रमाणित आरोप लगाकर बदनाम करना इनकी फितरत है। अवैध कारनामों के खुलासे और दर्ज हो रहे मुकदमों से इन दिनों कथित पत्रकार अर्शी बौखलाए हुए हैं। इस वजह से आपके पोर्टल के माध्यम से अनर्गल आरोप लगाते हुए मुझे बदनाम कर रहे हैं।
    आशुतोष मिश्र, संवाददाता ईटीवी भारत, सुल्तानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन