Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अतुल दयाल बने न्यूज़ इंडिया टीवी के क्रिएटिव डायरेक्टर

फ़िल्म सिटी से जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया की टीम में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। करीब 25 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय अतुल दयाल ने न्यूज़ इंडिया के क्रिएटिव डायरेक्टर के पद पर ज्वाइन कर लिया है।

नेटवर्क के अगले बड़े प्रोजेक्ट आध्यात्मिक चैनल के सर्वेसवा अतुल दयाल ही होंगे। वो नए चैनल के स्टूडियो, न्यूज़ रूम की डिजाइनिंग से लेकर चैनल के लुक-फील पर काम कर रहे हैं। अतुल रामेश्वर दयाल ने संस्कार टीवी से इस्तीफा देकर नई चुनौती स्वाकार की है। संस्कार टीवी के 5 चैनलों के कंटेंट और प्रोग्रामिंग का पूरा जिम्मा अतुल दयाल ही संभाल रहे थे।

न्यूज इंडिया की नई टीम को अतुल दयाल के तजुर्बे का पूरा फायदा मिल रहा है। मीडिया से अतुल दयाल का नाता 1992 से जुड़ा और वो तब से लगातार अलग-अलग चैनलों और मीडिया हाउस के साथ जुड़ कर कुछ नया करते रहे हैं। आपको जैन टीवी, दूरदर्शन, ईटीवी, बीएजी फिल्म्स, सी वोटर ब्रॉडकास्ट, एसवन न्यूज चैनल, इंडिया न्यूज, हिंदुस्तान न्यूज नेटवर्क और संस्कार टीवी सहित नामी गिरामी मीडिया संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

अतुल दयाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं पर जबरदस्त पकड़ रखते हैं। कलम के महारथी अतुल दयाल मीडिया के हरफनमौला माने जाते हैं। अतुल दयाल ने अब तक बतौर चीफ रिपोर्टर, स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर, एडिटर, एंकर, डायरेक्टर हर भूमिका निभाई है। आपने डॉक्यूमेंट्री, सीरियल, फिल्म मेकिंग में भी अपना हुनर बखूबी आजमाया है। कई चैनलों की लॉन्चिंग में अतुल दयाल ने अहम भूमिका निभाई है।

अतुल दयाल की खूबी ये है कि वो बातें कम और काम ज्यादा वाले फलसफे में यकीन करते हैं। लेखनी में दक्ष, काम के प्रति समर्पण, जुनून और विश्वास ही अतुल दयाल की पूंजी है और सफलता की कुंजी है। अतुल दयाल टीम के साथ मिलकर रात दिन चैनल के लुक फील पर काम कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी प्रोफेशनल टीम है। इंडस्ट्री के कुछ बड़े चेहरे भी न्यूज इंडिया की स्क्रीन पर नजर आएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Jayaa

    August 17, 2021 at 11:53 pm

    Congratulations

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन