Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

योगी राज के झूठे वादों से दुखी अयोध्या के विस्थापित व्यापारियों ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, पढ़ें पत्र

रामनगरी अयोध्या में मार्गो के चौड़ीकरण योजना से सैकड़ों व्यापारी विस्थापित हो रहे है। जिला स्तर पर बनाई गई विस्थापन नीति से सभी खफा हैं। गुरुवार को दर्जनों व्यापारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मामले का निराकरण न होने की दशा में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। अभी कुछ दिन पहले सभी व्यापारियों ने विरोध में दुकानें भी बंद की थी।

नंद कुमार गुप्ता, विजय कुमार यादव और शक्ति जायसवाल जैसे दर्जनों व्यापारियों ने राष्ट्रपति को हस्ताक्षर कर भेजे पत्र में लिखा है कि पुश्तों से व्यापार के माध्यम से जीवन यापन चल रहा हैं। मंदिर मामले में फैसला आने के बाद केंद्र और यूपी सरकार ने शहर के विस्तारीकरण व नवीनीकरण के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इस बात से सभी खुश भी है। लेकिन नयाघाट से सहादतगंज तक सड़क के दोनों पटरियों पर व हनुमानगढ़ी से श्रीरामजन्म भूमि तक चौड़ीकरण की योजना है। हजारों व्यापारी व उनका परिवार विस्थापित होने की कगार पर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ में सभी व्यापारियों का स्थाई समायोजन और उचित मुआवजा देने की बात कही थी। परंतु जिला स्तर पर ऐसा हो नहीं रहा है, ना ही जिला प्रशासन से कोई ठोस आश्वासन मिला है। हमें अगर कोई मदद नहीं मिलती है तो हम अपने परिवार के साथ प्राण देने पर मजबूर हो जाएंगे और इसकी जीमेदार प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन