Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रदीप विश्वकर्मा फिर पहुंचे एमएच1 न्यूज, बनाए गए यूपी उत्तराखंड के एडिटर

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप विश्वकर्मा ने ‘एमएच1’ न्यूज चैनल के साथ फिर जुड़ गए हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड का संपादक नियुक्त किया गया है.

मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले प्रदीप विश्वकर्मा पत्रकारिता में 31 साल से सक्रिय हैं. प्रदीप ‘एमएच1’ में एक बार पहले भी काम कर चुके हैं. प्रदीप विश्वकर्मा अभी ‘के न्यूज’ में नेशनल पॉलिटिकल एडिटर थे. इससे पहले वे S1, A2Z, News express, jia news आदि में सेवा दे चुके हैं.

कई समाचार पत्रों में भी कार्यरत रहे. उन्होंने नवजीवन के साथ ‘आज’, ‘हिन्दुस्तान’, ‘राष्ट्रीय सहारा’ और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ जैसे संस्थानों में योगदान दिया. उन्होंने ‘दूरदर्शन’ में भी लंबी पारी खेली और इसके लोकप्रिय कार्यक्रम ‘तीसरी आंख’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

प्रदीप विश्वकर्मा अब तक 150 आईएएस अधिकारियों का इंटरव्यू कर चुके हैं जो एक रिकार्ड है. प्रदीप विश्वकर्मा ने ‘लखनऊ विश्वविद्यालय’ से हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन