Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘टाइम्स नाउ’ कलंकित, दस दिन में डिलीट करना होगा दंगाई डिबेट के वीडियो!

नवीन कुमार-

स्क्रीनशॉट में सजायाफ्ता दंगाई पत्रकारिता के दो चेहरे हैं। इन्होंने दिल्ली दंगों में जमकर जहर फैलाया था।

अब टाइम्स नाउ को इनकी करतूतें डिलीट करके दस दिन में बताना है कि हुजूर हमने कर दिया। इनकी सोच समाज के लिए कलंक है। शांति के लिए घातक है।

एक जमाने में प्रधानमंत्री मोदी इनको फॉलो करते थे।

धर्मवीर-

बिना दाँत की मीडिया रेगुलेटरी बॉडी NBDSA ने देश के दो बड़े फ़र्ज़ी और नफ़रती चैनलों को उनके नफ़रती कार्यक्रमों के लिए फ़टकार लगाई है । अब चूँकि इस संस्था को कोई ताक़त तो प्राप्त है नहीं सो केवल फ़टकार लगाकर काम चला लिया है वरना इन चैनलों की हरकतें बैन होने लायक़ हैं ……।

किसी भले आदमी ने इन चैनल्स के इन पर्टीकूलर कार्यक्रमों के ख़िलाफ़ NBDSA से शिकायत की थी जिसके बाद यह ख़बर आई है । अगर उसने अधिक चैनल्स और कार्यक्रमों की शिकायत की होती तो यह लिस्ट शर्तिया लम्बी होती क्यूँकि देश में दर्ज़नों चैनल सुबह से शाम तक नफ़रत और फ़र्ज़ीवाड़ा फैलाने में लगे हुए है ….. पूरे दिन , सुबह से शाम …!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन