Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज18 एमपी-सीजी के इस पत्रकार पर महिलाओं ने लगाया बिक जाने का आरोप, देखें वीडियो

मीडिया पर से लोगों का विश्वास और भरोषा ऐसे पत्रकारों के कारण ही उठ रहा है. मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का है. यहाँ बगीचा विकास खण्ड के कुछ समूह की महिलाएं मध्यान भोजन के वितरण में कमीशन की मांग से परेशान थीं. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आरोप है कि बागीच विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव मध्यान भोजन वितरण करने के एवज में 8 से 10 प्रतिशत कमीशन की मांग करता है.

परेशान होकर महिलाओं ने कमीशन की राशि बगीचा BEO मनीराम यादव को देते हुए उसका वीडियो बना लिया. समूह की महिलाओं ने बगीचा क्षेत्र निवासी न्यूज़ 18 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के पत्रकार दीपक सिंह से संपर्क कर घटना के बारे में बताया. पूरा विवरण दिया.

पत्रकार दीपक सिंह ने महिलाओं की खबर चलाने की बात करते हुए उनका न्यूज़ बनाया और बाइट ली, पैसे देते हुए विडियो क्लिप हासिल कर लिया. जानकारी के मुताबिक पत्रकार दीपक सिंह ने महिलाओं की बाइट और पैसे देते हुए वीडियो को बगीचा BEO को दिखाया. इसके बाद क्या हुआ, आप समझ ही सकते हैं. पत्रकार महोदय खबर दबाकर बैठ गए.

इधर महिलाएं खबर चलने का इंतजार करने लगीं. कार्यवाही होने की आस में बैठी रहीं.

जब उनकी खबर नहीं चली तो महिलाओ ने दूसरे चैनल से संपर्क किया और अपनी सारी बात बताई. छत्तीसगढ़ पोस्ट नामक चैनल ने इन महिलाओं की समस्या पर लाइव कवरेज किया. इस दौरान महिलाओं ने पत्रकारों की पोल खोल कर रख दी. महिलाओं ने आरोप लगाया कि news18 mpcg का पत्रकार बिक गया तभी उसने खबर का प्रसारण नहीं किया.

नीचे दिए वीडियो में 4 मिनट के बाद सुनें महिलाओ ने किस तरह आरोप लगाया है पत्रकारों पर-

वीडियो एक

वीडियो दो

इन आरोपों पर पत्रकार दीपक अगर अपना पक्ष भड़ास को भेजते हैं तो उसे भी ससम्मान प्रकाशित किया जाएगा. भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचें.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन