Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आओ बेटा दैनिक जागरण, अब दिखाओ जलवा, एक महिला डीएम ने चेहरे पर कूड़ा पोत तुम्हारी औकात दुनिया को दिखा दी

Yashwant Singh : आओ बेटा दैनिक जागरण. अब दिखाओ अपना जलवा. पेड न्यूज की सबसे बड़े सौदागरी के जरिए तोंद फुला कर खुद को पूरे देश का महाबाप समझने वाले तुम ब्लैकमेलरों में कितनी हिम्मत होती है, इसका समय समय पर आकलन होता रहता है… जब कानपुर में आईपीएस प्रेम प्रकाश ने तुम महाठगों के पूरे खानदान को रात में ठोंका था और जीप में ठेलकर थाने ले जाकर हवालात में डाल दिया था… तब भी तुम लोगों की औकात जगजाहिर हो गई थी और कथित पत्रकारिता व पावर की ताकत उड़नछू हो गई थी..

मायावती और मुलायम ने भी अपने अपने तरीके से एक-एक बार तुम लोगों की जबरदस्त ठुकाई की थी, तब भी तुम लोगों ने उनके कदमों पर लोट चाट कर उन्हें पटा लिया था और अपनी खाल बचा ली थी… पर गीदड़ अपनी प्रवृत्ति से बाज नहीं आता… पैसा और पावर के मेल से ज्यों थोड़ी चर्बी चढ़ी नहीं कि भों भों खो खो शुरू… दैनिक जागरण नोएडा के सैकड़ों मीडियाकर्मियों का हक मार कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने वाले जागरण के मैनेजमेंट को इन गरीबों की आह लगी है. बुलंदशहर की डीएम चंद्रकला ने अब तुम्हारी औकात बता दी है… पूरे देश में दैनिक जागरण की थू थू हो रही है. करो मनमर्जी और बताओ खुद को सारे देश का बाप… औकात है तो उखाड़ कर कुछ दिखा दो डीएम का…

बहुत सही किया चंद्रकला ने… इन करप्ट, कारपोरेट और परम हरामी बिकाऊ मीडिया का यही इलाज है.. एक एक को ठोकों… एक एक को लखेदो… अपन को प्रेस व्रेस के फ्रीडम से कोई लेना देना नहीं क्योंकि अगर प्रेस का फ्रीडम इसी को कहते हैं जो इस देश में चल रहा है तो ऐसे सारे प्रेस और इसके सिर पर गड़े फ्रीडम के झंडे को उखाड़ कर गंगा में बहा देना चाहिए… जै जै..

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.

पूरे मामले को समझने के लिए नीचे दिए गए शीर्षकों पर क्लिक कर पढ़ें:

दैनिक जागरण की कुत्सित मानसिकता पर बुलंदशहर के सफाईकर्मियों का प्रहार, आफिस को कचरे से पाटा (देखें वीडियो)

xxx

जबरन सेल्फी लेने वाले मनचले को जेल भिजवाने वाली डीएम चंद्रकला के पीछे क्यों पड़ा है दैनिक जागरण?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन