Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण की कुत्सित मानसिकता पर बुलंदशहर के सफाईकर्मियों का प्रहार, आफिस को कचरे से पाटा (देखें वीडियो)

बुलंदशहर में डीएम संग जबरन सेल्फी खिचाने वाले आरोपी की वकालत करने वाले दैनिक जागरण को अब समाज के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 5 दिनों से महिला विरोधी मानसिकता से की जा रही पत्रकारिता पर जिले के सफाईकर्मियों ने प्रहार कर दिया है। महिला सम्मान की इज्जत उतारने वाले दैनिक जागरण का आफिस कूड़े से पाट दिया गया है और सफाईकर्मियों ने ऐलान किया है कि अगर अपनी बदतमीजियां जागरण ने बंद नही की तो पूरे शहर का कचरा जागरण के आफिस पर डाला जायेगा।

आज सुबह दैनिक जागरण के चॉदपुर क्रासिंग पर स्थित आफिस के बाहर कई ट्राली कचरा भरा हुआ मिला। आफिस के बाहर के रास्ते में इतनी भी गुन्जाइश नही बची थी कि कोई दूसरी ओर जा सके। दैनिक जागरण के पत्रकारों ने अधिकारियों को जब इस बाबत बताया तो नगरपालिका के सफाईकर्मियों ने वहाँ से कूड़ा हटाने से मना कर दिया। साथ ही अफसरों को चेतावनी दी है कि पत्रकारिता की आड़ में छुपे ऐसी मानसिकता वाले अपराधियों का वह खुलकर विरोध करेंगे।

आज दोपहर को सफाईकर्मी इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपेगे। ज्ञापन में यह अल्टीमेटम भी जारी किया जा रहा है कि अगर दैनिक जागरण के पत्रकारों ने अपनी दिमागी सोच नहीं बदली तो अंजाम और बुरा होगा। सफाईकर्मियों ने शहर में हड़ताल करने और पूरे शहर का कूड़ा जागरण के आफिस में भरने की धमकी भी दी है।

ज्ञातव्य है कि पिछले कई दिनों से सेल्फी प्रकरण में दैनिक जागरण द्वारा सामाजिक सरोकारों को दरकिनार करके महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले आरोपी के पक्ष में पत्रकारिता की जा रही है। जागरण की इस हरकत का पूरे समाज में विरोध हो रहा है। पेड न्यूज का सबसे बड़ा सौदागर दैनिक जागरण वैसे तो बड़े नेताओं और बड़े अफसरों के तलवे चाटता है लेकिन बुलंदशहर की महिला डीएम को कमजोर समझकर जो पीत पत्रकारिता शुरू की, उसका खामियाजा उसे अब खुद भुगतना पड़ रहा है।

दैनिक जागरण के बुलंदशहर आफिस को कूड़े से पाटे जाने का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://youtu.be/kYVgY4D7qzc

पूरा मामला जानने के लिए इसे भी पढ़ें:

जबरन सेल्फी लेने वाले मनचले को जेल भिजवाने वाली डीएम चंद्रकला के पीछे क्यों पड़ा है दैनिक जागरण?

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन