Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इस लुटेरे मीडिया मालिक इकबाल सिंह अहलूवालिया से रहें सावधान, टीवी 24 में नौकरी देने के नाम पर कइयों को लगा चुका है करोड़ों का चूना

चंडीगढ़ में एक न्यूज चैनल ‘टीवी 24’ का मालिक है लाभ सिंह और उसका बेटा है इकबाल सिंह. ये दोनों ठग अपने चैनल टीवी 24 में नौकरी देने के नाम पर जमकर पैसे वसूलते हैं. ताजा मामले में इन्होंने विदेश में स्पेशल न्यूज रिपोर्टर बनाने के नाम पर एक आदमी से 21 लाख रुपया ठग लिया. पीड़ित ने चंडीगढ़ के सेक्टर 39 में साजिश और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़ित का नाम गौरव गुप्ता है.

चंडीगढ़ में एक न्यूज चैनल ‘टीवी 24’ का मालिक है लाभ सिंह और उसका बेटा है इकबाल सिंह. ये दोनों ठग अपने चैनल टीवी 24 में नौकरी देने के नाम पर जमकर पैसे वसूलते हैं. ताजा मामले में इन्होंने विदेश में स्पेशल न्यूज रिपोर्टर बनाने के नाम पर एक आदमी से 21 लाख रुपया ठग लिया. पीड़ित ने चंडीगढ़ के सेक्टर 39 में साजिश और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़ित का नाम गौरव गुप्ता है.

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के गांव मंडी गोबिंदगढ़ निवासी गौरव ने बताया कि वह वर्ष 2011-12 में रिपोर्टिंग के लिए निजी चैनल टीवी 24 के मालिक लाभ सिंह अहलूवालिया और उसके बेटे इकबाल सिंह अहलूवालिया से मिला. दोनों ने टीवी 24 के लिए विदेश में स्पेशल न्यूज रिपोर्टर बनाने के वास्ते 21 लाख रुपये मांगे. गौरव ने 19 लाख रुपया कैश दिया और डेढ़ लाख रुपया चेक के जरिए दिया. रुपये लेने के बाद आरोपी इकबाल सिंह अहलूवालिया ने अपनी ईमेल आईडी के जरिए उसे गारंटी के बतौर 100 करोड़ रुपये की एफडीआर व टोकन गारंटी के तौर पर अपने पासपोर्ट व पैन कार्ड की कापी भेजी.

जब गौरव चैनल मालिकों से मिलने आफिस गया तो उसे मिलने नहीं दिया गया. थोड़े दिन बाद जब रुपये मांगने वह आफिस गया तो चैनल मालिक इकबाल सिंह अहलूवालिया और लाभ सिंह अहलूवालिया ने बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली. गौरव ने जब छानबीन की तो पता चला कि इन बाप बेटे ने तो दर्जनों लोगों को ठगा हुआ है और इनके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमें हैं. नौकरी देने के नाम पर पैसे लेना इनका धंधा है. इनके जाल में सैकड़ों लोग फंसे हैं जो अपना पैसा गंवाकर चुप बैठे हुए हैं. ये शो रूम पर कब्जे के मामले में पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं. गौरव ने इकबाल और लाभ के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज करा दिया है.

इन दोनों पिता पुत्रों ने कैप्टन गुरशरण सिंह नामक शख्स से 3.90 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. पिता पुत्रों लाभ और इकबाल ने कैप्टन गुरशरण से टीवी24 के लिए महाराष्ट्र का ब्यूरो चीफ बनाने के नाम पर ये पैसे ठग लिए. इस मामले की जांच अभी आर्थिक अपराध शाखा पुलिस के पास है. तो भाइयों, आप भी रहो सावधान. जहां भी लाभ सिंह अहलूवालिया या इकबाल सिंह अहलूवालिया या इनके चैनल टीवी 24 का नाम आए तो तुरंत सावधान हो जाएं. बाजार में ऐसे ही कई सारे चैनल और ठग बैठे हुए हैं जो पांच हजार रुपये से लेकर पांच करोड़ रुपये तक की वसूली के लिए भांति भांति के प्रस्ताव तैयार लिए हुए हैं और आदमी की शक्ल देखकर उसकी औकात के मुताबिक प्रस्ताव खोलते व बांचते हैं. जो भी चैनल आपसे पैसे लेकर या सेक्युरिटी मनी लेकर या बैंक गारंटी लेकर या माइक आईडी के लिए टोकन मनी की बात कह कर नौकरी देने की बात करे तो समझो वो फ्रॉड है.

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन