Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विश्वदीपक भाई, इस अजीम कुर्बानी के लिए सैल्यूट आपको!

विश्वदीपक भाई

आपको इस अजीम कुर्बानी के लिये बधाई। सिसकती हुयी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के वेन्टीलेरटर साबित हो रहे हैं आप जैसे चंद पत्रकार प्रोफेशनल लाइफ मे भले ही ये फैसला घाटे का सौदा  हो पर आपकी ऐसी सोच बीमार पत्रकारिता की संजीवनी साबित हो रही है। मीडिया के गलत इस्तेमाल से घायल की जा रही भारत माँ के जख्म के मरहम का काम कर रहा है आपका इस्तीफा। आपके एक फैसले ने एक झटके मे आपको इतने बड़े जीटीवी समूह से कही ज्यादा बड़ा बना दिया है।

आज विश्वदीपक नाम के एक मामूली रिपोर्टर (जो फिलहाल बेरोजगार है) के सामने जी टीवी जैसा समूह कितना छोटा हो गया। आप सचमुच भारत माँ के सच्चे सपूत हो, सच्चे देशभक्त, सच्चे राष्ट्रभक्त हो। आपने ये भी साबित कर दिया है कि मीडिया को मिशन मानने वाले पत्रकार अभी भी मौजूद हैं। मीडिया का जमीर गिरमी रखने वाले मीडिया समूह के ताबूत की पहली कील ठोककर आप जागरुकता की वो मशाल बन गये है जिसकी रौशनी के पीछे लम्बी कतार तैयार हो सकती है। और फिर वो दिन दूर नही जब मीङिया का जमीर गिरमी रखने वालो के ताबूत की आखिरी कील ठोकने वाला भी कोई विश्वदीपक सामने आये।

सैल्यूट आपको
जय-हिन्द, जय भारत।
वन्देमातरम

आपका
नवेद शिकोह
[email protected]
पत्रकार
लखनऊ


मूल खबरें :

जेएनयू प्रकरण में जी न्यूज की बेशर्म भूमिका से खफा पत्रकार ने चैनल को बोला गुडबॉय, पढ़ें इस्तीफानामा

xxx

विश्वदीपक का त्यागपत्र हमारी पत्रकारिता की खतरनाक फिसलन उजागर करने वाला एक दस्तावेज है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन