Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

होली पर अभिजीत सरकार का गाया ये सुंदर गीत न सुन पाए तो फिर क्या सुना, देखें वीडियो

मैल्टी टैलेंटेड मीडिया प्रोफेशनल अभिजीत सरकारा सहारा ग्रुप के उच्च पदस्थ लोगों में हैं. रुटीन के कामकाज और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वे अपने सिंगिंग के शौक के लिए वक्त निकालते हैं. सिंगिंग भी कोई ऐसी वैसी नहीं बल्कि बेहद प्रोफेशनल.

जाहिर है, इसके लिए तैयारी करनी पड़ती है. वक्त देना पड़ता है. सुरों के आरोह अवरोह को साधना पड़ता है. थिएटर बैकग्राउंड के अभिजीत सरकार के लिए अभिनय और गायन कोई नई चीज नहीं है. काबिलेतारीफ बात ये है कि अपने पैशन को वो जीवित रखे हुए हैं.

अभिजीत सरकार पहले भी कई सारे गाने गा चुके हैं. पर उनके गानों के वीडियोज में गाने कम रहते हैं, गद्य संबोधन प्रवचन सीख शिक्षा ज्यादा होती है. उनके चाहने वालों का कहना है कि वे केवल गायन पर कंसंट्रेट करें. भाषण देने वाले तो भारत में गली गली घर घर में पाए जाते हैं. वैसे भी अगर दुनिया को भाषणों से गद्यों से बदलना होता तो जाने कबकी बदल चुकी होती. इतने सारे ग्रंथ प्रवचन आदि हैं. जिन्हें ललक होती है, वह सुनता पढ़ता है और उस पर अमल कर खुद के व अपने आसपास के जीवन जगत को प्रभावित कर जाता है. पर कुछ लोग यही काम बेहद खूबसूरती से गायन के जरिए करते हैं. अभिजीत सरकार उन्हीं में से एक हैं.

गायन के लिए पुरस्कृत अभिजीत सरकार

अभिजीत की आवाज में लोक गायकी की भी खनक मिलती है. आत्मा से निकली आवाज और सुरों के जरिए स्पंदन सृजित कर वो दिलों को जीत लेते हैं. जाने कितने लोक गीत और लोक भजन ऐसे हैं जिन्हें समुचित सुर दिया जाना बाकी है. उम्मीद करते हैं कि अभिजीत सरकार इस दिशा में काम करेंगे.

फिलहाल तो उनका इसी तरह का एक अदभुत होली गायन सुनिए….

SARKARNAMA by Abhijit Sarkar- Holi Special

Rang na badle. Rag rag badlen. This Holi change what you surround yourself with. Choose colours of life that bring you inspiration, success, love and happiness.

This Holi, we bring you a special presentation. We hope you enjoy it.

Happy Holi!

सुनने के लिए क्लिक करें-

Abhijit Sarkar- Holi Special 2022

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन