Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान में छंटनी जारी, इलाहाबाद से दो वरिष्ठ मीडियाकर्मियों से लिया गया इस्तीफा

हिंदुस्तान अखबार के हर सेंटर पर छंटनी का दौर चल रहा है. ज्यादातर जगह उन लोगों को हटाया जा रहा है जो वरिष्ठ हैं और ठीकठाक सेलरी पा रहे हैं. हिंदुस्तान प्रबंधन वरिष्ठों को हटाकर अपने खर्चे में कटौती की कवायद कर रहा है लेकिन जिन्हें निकाला जा रहा है, वे उम्र के उस दौर में हैं जहां उन्हें जाब और पैसे की सख्त जरूरत होती है, घर परिवार चलाने के वास्ते. मीडिया का दुर्भाग्य यही है कि यहां जब आप वाकई उस मोड़ पर पहुंच जाते हैं जहां आपको परिवार के लिए पैसों की जरूरत होती है तो मीडिया आपसे मुंह मोड़ लेता है.

इलाहाबाद से खबर है कि यहां हिंदुस्तान अखबार में कार्यरत दो वरिष्ठों को कार्यमुक्त कर दिया गया है. हिन्दुस्तान इलाहाबाद में चीफ सब एडिटर राजकुमार सिंह और वरिष्ठ फोटोग्राफर रंजन मिश्र को हटाए जाने की सूचना है. इन लोगों को कार्यमुक्त किए जाने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया. हालांकि चर्चा ये भी है कि इन लोगों को छह माह पहले इशारा कर दिया गया था कि वे कहीं नई जगह जाब देख लें. इन दोनों लोगों की दो साल सर्विस बाकी थी. रंजन इलाहाबाद में हिन्दुस्तान में तबसे थे जबसे यहां ब्यूरो काम कर रहा था. राजकुमार 2008 में इलाहाबाद संस्करण के शुरुआत में जागरण छोड़कर आये थे. बताया जाता है कि हिंदुस्तान प्रबंधन ने यूपी में कई जगहों से कुल 22 लोगों से इस्तीफा लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन