Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला हरिद्वार के रिपोर्टरों में चले लात-घूंसे, एक की संपादक ने कर दी छुट्टी

हरिद्वार से खबर है कि 2 अप्रैल की शाम अमर उजाला के हरिद्वार जिला कार्यालय में दो रिपोर्टरों में जमकर लात-घूंसे चले. गालियों की ऐसी बौछार हुई कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी बाहर निकल आये. दूसरों को नैतिकता की दुहाई देने वाले पत्रकारों में इस तरह मारपीट होता देख लोग तरह तरह की बात करते रहे. शनिवार की शाम करीब 6 बजे अमर उजाला ऑफिस में कामकाज चल रहा था.

दो रिपोर्टर योगेन्द्र सिंह और जोगेन्द्र मावी के बीच किसी खबर को लेकर बहस हो गयी. बहस गाली गलौच तक पहुंची. अचानक एक रिपोर्टर उठा और उसने दूसरे को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए. फिर क्या था. कलम के सिपाही एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए. हत्या तक करने करवाने की धमकियां दी गयी. इसी बीच किसी ने देहरादून के सम्पादक हरिश्चंद्र सिंह को फोन कर दिया. हरिश्चंद्र ने हरिद्वार के जिला प्रभारी राजेश शर्मा से फोन पर पूरी रिपोर्ट ली और तत्काल प्रभाव से एक रिपोर्टर योगेन्द्र सिंह की छुट्टी कर दी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन