Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

जयपुर के पत्रकार दुष्यंत का लिखा गीत ‘बावलीबूच’ इन दिनों धूम मचा रहा है

रणदीप हुड्डा की 22 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म ‘लाल रंग’ का गीत ‘बावलीबूच’ 2 अप्रैल को यूट्यूब पर आया, एक हफ्ते में ही 2 लाख से अधिक बार देखा गया. हरियाणा केंद्रित फिल्म का यह गीत भी हरियाणवी अंदाज का देसी रोमांटिक गीत है.

रणदीप हुड्डा की 22 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म ‘लाल रंग’ का गीत ‘बावलीबूच’ 2 अप्रैल को यूट्यूब पर आया, एक हफ्ते में ही 2 लाख से अधिक बार देखा गया. हरियाणा केंद्रित फिल्म का यह गीत भी हरियाणवी अंदाज का देसी रोमांटिक गीत है.

“बावलीबूच कह दिल की, दिलकी, हाथ थाम के सिल्की सिल्की” का संगीत पेरिस निवासी मतियास डुप्लेसी ने दिया है. वे इससे पहले पीपली लाइव औऱ फाइंडिंग फेनी का संगीत दे चुके हैं. इस गीत को गाया है “हट जा ताऊ पाछै नै” जैसा सुपरहिट गीत गाने वाले विकास कुमार ने.

‘लाल रंग’ के डायरेक्टर सैयद अहमद अफजाल हैं जो इससे पहले यंगिस्तान बना चुके हैं.

हिन्दी के चर्चित युवा लेखकों में गिने जाने वाले दुष्यंत की पांच किताबें राजकमल औऱ पेंगुइन जैसे पब्लिशर्स के यहां से छपी हैं और बेहद चर्चा में रही हैं. हंस, कथादेश, वागर्थ, पाखी जैसी हिंदी साहित्य की टॉप मैगजींस ने उनकी कहानियां-कविताएं छापी हैं. वे राजस्थान पत्रिका समूह के अखबार डेली न्यूज में कई साल संडे मैग्जीन के संपादक रह चुके हैं. गीत का यूट्यूब लिंक नीचे है…

https://youtu.be/f026HZbW7n0

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन