Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दूसरे हफ्ते ही कपिल शर्मा का कामेडी शो हुआ धड़ाम, टीआरपी में जबरदस्त गिरावट

बार्क की 18वें हफ्ते की टीआरपी से पता चलता है कि सोनी पर धूमधड़ाके के साथ आए कपिल शर्मा का कामेडी शो फ्लाप साबित हुआ है. दूसरे ही सप्ताह इसकी टीआरपी में काफी गिरावट देखी गई. लोगों का कहना है कि कपिल अब खुद को रिपीट कर रहे हैं. शो में बिलकुल नयापन नहीं है. वही सब दिखाया जा रहा है जो पहले दिखा चुका हैं. इससे बेहतर दर्शकों ने इंडिया गाट टैलेंट को माना और यह शो कपिल शर्मा के कामेडी शो से हिट साबित हुआ.

दरअसल कपिल शर्मा के सोनी पर कामेडी शो के पहले एपिसोड को तो लोगों ने यह मानकर हाथोंहाथ लिया कि इसमें कुछ नया होगा. इस कारण इस पहले शो को टीआरपी अच्छी आई. इसे तीन टीआरपी मिली. बाजीराव मस्तानी सीरियल को 2.4 टीआरपी पर संतोष करना पड़ा था. लेकिन एक सप्ताह बाद ही सीन बिलकुल पलट गया. नंबर वन शो बन गया इंडियाज गाट टैलेंट. कपिल शर्मा के कामेडी शो की टीआरपी 3 से 1.8 पर सिमट आई. कुछ लोग कह रहे हैं कि 1.8 की बजाय टीआरपी का आंकड़ा 1.4 है. यानि भयंकर पतन हुआ है कामेडी शो की टीआरपी में.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन