Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मिस्र की जेल में बंद अल-जजीरा के पत्रकार को किया जाएगा रिहा

काहिरा। मिस्र की जेल में पिछले 306 दिनों से बंद अल-जजीरा के पत्रकार को रिहा किया जाएगा। अब्दुल्ला अलशैमी को पिछले साल काहिरा में हुए हिंसक प्रदर्शन की कवरेज के दौरान गिरफ्तार किया गया था।  हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अल-जजीरा अरबी के रिपोर्टर अब्दुल्ला को गुरूवार सुबह रिहा किया जाएगा। उनके भाई ने बताया कि अब्दुल्ला को खराब स्वास्थय के कारण छोड़ा जा रहा है। उसके साथ 10 अन्य बंदियों को भी छोड़ जा रहा है।

अपनी गिरफ्तार को राजनीतिक रंग देने के विरोध में अब्दुल्ला, जेल में ज्यादातर समय भूख हड़ताल पर रहा। उसके परिजन के मुताबिक, भूखे रहने के कारण उसका वजन काफी कम हो गया है। राजनीतिक साजिश रचने और हिंसा फैलाने के आरोप में मिस्र में 16,000 राजनैतिक बंदियों को सजा सुनाई गई थी, जिनमें 16 पत्रकार भी शामिल थे। अंतरराष्ट्रीय मंच पर इनकी रिहाई का कड़ा विरोध भी हुआ था।  अब्दुल्ला के छोटा भाई मोसाब, जो कि एक मशहूर स्वतंत्र फोटोग्राफर है, ने बताया कि यह एक बड़ी जीत है। मोसाब के अनुसार, मिस्र प्रशासन को उनके भाई की भूख हड़ताल के आगे झुकना पड़ा है।
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन